|| श्री अभिनन्दननाथ भगवान ||

प्रश्न 26 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान का दीक्षा वन बताइये।

उत्तर- उग्रवन।

प्रश्न 27 - श्री अभिनन्दन भगवान ने किस समय दीक्षा ली?

उत्तर-पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 28- श्री अभिनन्दन नाथ भगवान की दीक्षा पालकी का नाम बताइये।

उत्तर- हस्तचित्रा पालकी।

प्रश्न 29 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने दीक्षा पूर्व कितने उपवास किये?

उत्तर- दो दिन के उपवास।

प्रश्न 30 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?

उत्तर- एक हजार राजाओं के साथ।

प्रश्न 31 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कौन से नगर में दीक्षा ली?

उत्तर- अयोध्या नगर में।

प्रश्न 32 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान का आहार कहां हुआ था?

उत्तर- अयोध्या नगर में।

प्रश्न 33 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को आहर किसने दिया था?

उत्तर- इन्द्रदत्त नाम के राजा ने।

प्रश्न 34 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया था?

उत्तर-उठारह वर्ष तक।

प्रश्न 35 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के दीक्षा वृक्ष का नाम बताओ?

उत्तर-आसन वृक्ष।

प्रश्न 36 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने किस वस्तु का आहार लिया था?

उत्तर- गाय के दूध की खीर का आहार।

प्रश्न 37 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को केवलज्ञान कौन-सी तिथि को हुआ था?

उत्तर- पौषशुक्ला चतुर्दशी को।

प्रश्न 38 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर- उपरान्ह काल में।

प्रश्न 39 - किस स्थान पर श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को केवल ज्ञान हुआ था?

उत्तर- उग्रवन वन में।

प्रश्न 40 - किस नगर में श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को केवलज्ञान हुआ था?

उत्तर- अयोध्या नगर में।

प्रश्न 41 - किस नक्षत्र में श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को केवलज्ञान हुआ था?

उत्तर- पुनर्वसु नक्षत्र में।

प्रश्न 42 - किस वृक्ष के नीचे श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को केवल ज्ञान हुआ था?

उत्तर-सरल वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 43 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण का विस्तार कितना था?

उत्तर- साड़े दस योजन।

प्रश्न 44 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के शासन यक्ष का नाम बताइये।

उत्तर- यक्षेश्वर।

प्रश्न 45 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के शासन देवी का नाम बताइये।

उत्तर-वज्र श्रृंखला देवी।

प्रश्न 46 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान का केवली काल कितने वर्षों का था?

उत्तर-एक लाख पूर्व 8 पूर्वांग 18 वर्ष का केवली काल था।

प्रश्न 47 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के कितने गणधर थे?

उत्तर-एक सौ तीन गणधर।

प्रश्न 48 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के प्रथम गणधर का नाम बताओ।

उत्तर-श्री वज्रचमर (वज्रनाभि)।

प्रश्न 49 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में कितने ऋषि थे?

उत्तर-तीन लाख ऋषी।

प्रश्न 50 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के समोशरण में पूर्वधर मुनियों की संख्या कितनी थी?

उत्तर-दो हजार पांच सौ।

3
2
1