।। भगवान श्री आदिनाथ जी ।।

प्रश्न 23 - भगवान श्री आदिनाथ किस भोज्य सामग्री का भोजन करते थे?

उत्तर-स्वर्ग की दिव्य भोज्य सामग्री का।

प्रश्न 24- भगवान की भोज्य सामग्री कहां से आती थी?

उत्तर- प्रतिदिन स्वर्ग से देवों द्वारा लायी जाती थी।

प्रश्न 25- भगवान श्री आदिनाथ के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर- भगवान श्री आदिनाथ के शरीर की ऊंचाई पांच सौ धनुष (दो हजार हाथ थी)।

प्रश्न 26- भगवान श्री आदिनाथ के शरीर का रंग बताइये?

उत्तर- तपाये हुए स्वर्ण के समान।

प्रश्न 27- भगवान श्री आदिनाथ की प्रतिमा का चिन्ह क्या है?

उत्तर- वृषभ (बैल)।

प्रश्न 28- भगवान श्री आदिनाथ ने कितने वर्ष तक राज्य किया?

उत्तर-त्रेसठ लाख वर्ष तक।

प्रश्न 29- भगवान श्री आदिनाथ के कितनी रानियां थीं?

उत्तर-दो रानियां।

प्रश्न 30- दोनों रानियों के नाम बताइये।

उत्तर- नंदा व सुनंदा। अथवा यशस्वती ओर सुनंदा।

प्रश्न 31- यशस्वती एवं सुनंदा कन्यायें कौन थीं?

उत्तर- ये दोनों कन्यायें राजा कच्छ एवं महाकच्छ की बहिनें थीं।

प्रश्न 32- यशस्वी रानी से भगवान श्री आदिनाथ के कितने पुत्र हुए।

उत्तर- यशस्वती रानी ने चक्रवर्ती भरत, वृषभसेन, अंतविजय अनंतवीर्य अच्युतवीर्य, वीरवर वीर आदि सौ पुत्र हुए।

प्रश्न 33- यशस्वती रानी ने कौन-सी कन्या रत्न को जन्म दिया?

उत्तर- ब्राह्मी नाम की कन्या को।

प्रश्न 34- भगवान श्री आदिनाथ की सुनंदा रानी से कौन-से पुत्र का जन्म हुआ?

उत्तर- भगवान श्री बाहुबली का।

प्रश्न 35- भगवान बाहुबली की क्या विशेषता थी?

उत्तर-वे प्रथम कामदेव, चक्रीजित, पौदनपुर नरेश, तथा तद्भव मोक्षगामी थे।

प्रश्न 36- भगवान बाहुबली की प्रमुख विशेषता क्या थी?

उत्तर- उनके शरीर का वर्ण नील वर्ण तथा शरीर की ऊंचई सवा पांच सौ धनुष थी।

प्रश्न 37- भगवान भरत की विशेषता बताइये।

उत्तर- वे प्रथम चक्रवर्ती, तदभव मोक्षगामी अन्तमर्हूत में केवलज्ञान प्राप्त करने वाले थे। तथा उन्हीं के नाम से हमारो देश का नाम भारतवर्ष जाना जाता है।

प्रश्न 38- सुनंदा रानी से कौन-सी कन्या का जन्म हुआ?

उत्तर-सुन्दरी नाम की कन्या का।

प्रश्न 39- तीर्थंकरों के कन्यायें नहीं होती फिर श्री आदिनाथ के क्यों हुई?

उत्तर- हुंडावसर्पिणी काल के दोष से।

प्रश्न 40- भगवान श्री आदिनाथ ने ब्राह्मी कन्या को कौन-सी शिक्षा दी?

उत्तर- भगवान श्री आदिनाथ ने ब्रह्मी कन्या को अ, आ, कख आदि स्वर ओर व्यंजनों की शिक्षा दी। इसीलिए इस लिपि को ब्राह्मी लिपि कहा जाता है।

प्रश्न 41- भगवान श्री आदिनाथ ने सुन्दरी कन्या को कौन-सी शिक्षा दी?

उत्तर- इकाई, दहाई, एक से लेकर दस आदि अंकों की शिक्षा दी।

प्रश्न 42- भगवान श्री आदिनाथ ने अपने पुत्रों को कौन-सी शिक्षा दी?

उत्तर- अर्थशास्त्र, नृत्यशास्त्र, चित्रकला,वास्तुशास्त्र, शिल्पशास्त्र, कामशास्त्र, आयुर्वेद, तन्त्र परीक्षा, रत्नपरीक्षा आदि अनेक शास्त्रों को पढ़ाया।

प्रश्न 43- भगवान श्री आदिनाथ ने कौन-कौन-से वर्णों का प्रतिपादन किया?

उत्तर-भगवान श्री आदिनाथ ने क्षत्रिय, वेश्य, शूद्र इन तीन वर्णों का विदेह क्षेत्र की व्यवस्था के अनुसार प्रतिपादन किया।

प्रश्न 44- ब्राह्मण वर्ण की उत्पत्ति किसने की?

उत्तर- भरत चक्रवर्ती ने।

प्रश्न 45- भगवान श्री आदिनाथ ने अपनी प्रजा को कौन-सी शिक्षा दी?

उत्तर- भगवान श्री आदिनाथ ने प्रजा को षट्कर्म का उपदेश दिया->1 असि
2 मसि
3 कृषि
4 वाणिज्य
5 शिल्प
6 विद्या

7
6
5
4
3
2
1