।। भगवान श्री आदिनाथ जी ।।

प्रश्न 71- भगवान श्री आदिनाथ को केवलज्ञान कौन-सी तिथि को प्रकट हुआ?

उत्तर- फाल्गुनी कृष्णा एकादशी को।

प्रश्न 72- भगवान श्री आदिनाथ का आहार कहां हुआ था?

उत्तर- हस्तिनापुर नगर में।

प्रश्न 73- भगवान श्री आदिनाथ का आहार कितने समय बाद हुआ?

उत्तर-1 वर्ष 39 दिन बाद।

प्रश्न 74- भगवान श्री आदिनाथ को आहार किसने दिया था?

उत्तर-हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस व भाई सोम-प्रभ ने।

प्रश्न 75- भगवान श्री आदिनाथ का आहार कौन-सी तिथि को हुआ था?

उत्तर-बैसाख शुक्ला तृतीया को।

प्रश्न 76- उपरोक्त तिथि को क्या कहते हैं?

उत्तर-आखा तीज, अक्षय तृतीया।

प्रश्न 77- इसे आखा तीज क्यों कहते हैं?

उत्तर-क्योंकि उस दिन भगवान को दिया गया आहार अक्षय हो गया था।

प्रश्न 78- भगवान श्री आदिनाथ ने किस वस्तु का आहार लिया थ?

उत्तर-इक्षु रस (गन्ने का रस)।

प्रश्न 79- भगवान श्री आदिनाथ को आहार पहले क्यों नहीं मिला?

उत्तर-क्योंकि भगवान श्री आदिनाथ के पहले मुनि नहीं थे एवं आहार दान के लिए आवश्यक नवधा भक्ति करना कोई नहीं जानता था।

प्रश्न 80- नवधा भक्ति का ज्ञान राजा श्रेयांस को कैसे हुआ?

उत्तर-भगवान के रूप को देखकर राजा श्रेयांस को जातिस्मरण हो गया तथा उसनेविचार किया कि आठ भाव पूर्व भगवान श्री आदिनाथ राजा वज्रंध थे और मैं रानी श्रीमती का जीव था हम दोनों ने दो चारण ऋद्धिधारी मुनियों को आहार दिया था।

प्रश्न 81- नवधा भक्ति किसे कहते हैं?

उत्तर-(1) पड़गाहन, (2) उच्च आसन देना, (3) चरण धोना (पाद प्रक्षालन), (4) पूजा करना, (5) नमस्कार करना, (6) मन शुद्धि बोलना, (7) वचन शुद्धि बोलना, (8) काय शुद्धि बोलना, (9) आहार ग्रहण करने को बोलना।

प्रश्न 82- भगवान श्री आदिनाथ को केवलज्ञान कहां प्रकट हुआ था?

उत्तर- पुरिमतालपुर नगर में।

प्रश्न 83- भगवान श्री आदिनाथ को केवलज्ञान कौन-से-वन (उद्यान) में प्रकट हुआ था?

उत्तर-शकटास्य नाम के उद्यान में।

प्रश्न 84- भगवान श्री आदिनाथ को किस वृक्ष के नीचे केवलज्ञान हुआ था?

उत्तर- वट वृक्ष (न्यग्रोध वृक्ष) के नीचे।

प्रश्न 85- पुरिमतालपुर के राजा कौन थे?

उत्तर- भगवान श्री आदिनाथ के पुत्र और भर के भाई वृषभसेन इस नगर के राजा थे।

प्रश्न 86- भगवान को केवलज्ञान कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में।

प्रश्न 87- भगवान श्री आदिनाथ के प्रथमगणधर कौन थे ?

उत्तर-वषभसेन भगवान के प्रथमगणधर थे?

प्रश्न 88- भगवान के कितने गणधर थे?

उत्तर- भगवान के चैरासी गणधर थे।

प्रश्न 89- भगवान श्री आदिनाथ को केवलज्ञान किस समय हुआ?

उत्तर-पूर्वाह्न काल में।

प्रश्न 90- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण का विस्तार कितना था?

उत्तर-बारह योजन।

प्रश्न 91- भगवान श्री आदिनाथ का केवली काल बताइये।

उत्तर- एक लाख पूर्व एक हजार वर्ष।

प्रश्न 92- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में ऋषि-मनियों की संख्या बताइये।

उत्तर- चैरासी हजार।

प्रश्न 93- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में पूर्वधर मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर- चार हजार सात सौ पचास।

प्रश्न 94- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में शिक्षक मुनि कितने थे?

उत्तर- चार हजर एक सौ पचास।

7
6
5
4
3
2
1