।। भगवान श्री आदिनाथ जी ।।

प्रश्न 141- भगवान श्री आदिनाथ को पुरूषोत्तम क्यों कहते हैं?

उत्तर- समस्त मानवों, पुरूषों में सर्वोत्तम होने से।

प्रश्न 142- भगवान श्री आदिनाथ को विष्णु क्यों कहते है?

उत्तर-अपने केवलज्ञान से समस्त जीवों का हित करने , पालन से।

प्रश्न 143- भगवान श्री आदिनाथ को शंकर क्यों कहते हैं?

उत्तर-सभी जीवों को शं अर्थात सुख प्रदान करने से।

प्रश्न 144- भगवान श्री आदिनाथ को बुद्ध क्यों कहते हैं?

उत्तर-केवलज्ञान रूपी सुबुद्धि उत्पन्न होने के कारण।

प्रश्न 145- भगवान श्री आदिनाथ की स्तुति कौन-कौन से स्त्रोत में की गयी है?

उत्तर-स्वयंभू स्तोत्र, सभी ग्रन्थों पुराणों में, भक्तामर स्तोत्र में।

प्रश्न 146- भगवान श्री आदिनाथ के अनुबद्ध केवली कितने थे?

उत्तर- चैरासी।

प्रश्न 147- भगवान श्री आदिनाथ के समय में कौन-से नारायण हुएं?

उत्तर- कोई नहीं।

प्रश्न 148- भगवान श्री आदिनाथ के काल में कौन से बलभद्र हुए?

उत्तर-कोई नहीं।

प्रश्न 149- भगवान श्री आदिनाथ के काल में कौन-से प्रतिनारायण हुए?

उत्तर-कोई नहीं।

प्रश्न 150- इस हुंडावसर्पिणी काल के प्रथम चक्रवती का नाम बताइये।

उत्तर-भरत चक्रवर्ती।

प्रश्न 151- भगवान श्री आदिनाथ के समोशरण में विद्यमान कितने मुनि ने अनुत्तर विमानों में जन्म लिया।

उत्तर-बीस हजार मुनियों ने।

प्रश्न 152- श्री आदिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मुक्ति पद प्राप्त किया?

उत्तर- साठ हजार नौ सौ मुनियों ने।

प्रश्न 153- श्री आदिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने सौधर्म स्वर्ग में ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर- तीन हजार एक सौ मुनियों ने।

प्रश्न 154- श्री आदिनाथ भगवान के तीर्थ प्रवर्तन काल का समय बताइये।

उत्तर- पचास लाख करोड़ सागर तथा एक पूर्वांगकाल।

7
6
5
4
3
2
1