|| श्री अनंतनाथ भगवान ||

प्रश्न 50- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - पांच हजार केवली।

प्रश्न 51- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रियाधारी मुनि थे?

उत्तर - आठ हजार विक्रियाधारी मुनि।

प्रश्न 52- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने मुनि विपुलमति ज्ञान के धारक थे?

उत्तर - पांच हजार मुनि।

प्रश्न 53- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर - तीन हजार दो सौ वादी मुनि।

प्रश्न 54- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर - एक लाख आठ हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 55- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर - सर्व श्री नाम की आर्यिका।

प्रश्न 56- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर - दो लाख श्रावक।

प्रश्न 57- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थी?

उत्तर - चार लाख श्राविकायें।

प्रश्न 58- श्री अनंतनाथ भगवान के प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - पुरूषोत्तम नाम के श्रोता थे।

प्रश्न 59- श्री अनंतनाथ भगवान के शासन काल में चतुर्विध संघ को यात्रा कराने वाले कौन संघपति थे?

उत्तर - राजा श्री चारू सेन जी।

प्रश्न 60- श्री अनंतनाथ भगवान को मोक्ष कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - चैत्र कृष्णा अमावस्या को।

प्रश्न 61- श्री अनंतनाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - रेवती नक्षत्र में।

प्रश्न 62- श्री अनंतनाथ भगवान किस वेला में मोक्ष गये?

उत्तर - अपरान्ह काल के प्रदोष काल में।

प्रश्न 63- श्री अनंतनाथ भगवान किस स्थान से मोक्ष गये?

उत्तर - श्री सम्मेदशिखर जी से।

प्रश्न 64- श्री अनंतनाथ भगवान ने किस किस टौंक से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - स्वयंभू नामक टौंक से।

प्रश्न 65- श्री अनंतनाथ भगवान ने कितने मुनियों के साथ मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - सात हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 66- श्री अनंतनाथ भगवान का भोग निवृत्ति काल बताइये।

उत्तर - 1 माह पूर्व

प्रश्न 67- श्री अनंतनाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली हुये?

उत्तर - छत्तिस अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 68- श्री अनंतनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तर विमानों में जन्म लिया?

उत्तर - दश हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 69- श्री अनंतनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मुक्ति को प्राप्त किया?

उत्तर - इक्यावन हजार मुनियों ने।

प्रश्न 70- श्री अनंतनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से ग्रैयवयैक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर - पांच हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 71- श्री अनंतनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - चार सागर सात लाख पचास हजार वर्ष में आधा पल्य कम वर्षों तक श्री अनंतनाथ भगवान का तीर्थ प्रर्वतन काल रहा।

प्रश्न 72- श्री अनंतनाथ भगवान के शासन काल में धर्म तीर्थ का विच्छेद कितने समय तक रहा?

उत्तर - अध्यापत्य तक।

प्रश्न 73- श्री अनंतनाथ भगवान किस आसन से मोक्ष गये?

उत्तर - खड्गासन से।

प्रश्न 74- श्री अनंतनाथ भगवान के तीर्थ में कौन से बलदेव हुए?

उत्तर - सुप्रभ नाम के बलदेव।

प्रश्न 75- श्री अनंतनाथ भगवान के तीर्थ में कौन से नारायण हुये?

उत्तर - पुरूषोत्तमनाम के नारायण।

प्रश्न 76- श्री अनंतनाथ भगवान के धर्म तीर्थ में कौन से प्रतिनारायण हुये?

उत्तर - मधु केतु नाम के प्रतिनारायण।

प्रश्न 77- श्री अनंतनाथ भगवान के धर्मतीर्थ में कौन से रूद्र हुए?

उत्तर - अजितधर नाम के रूद्र हुये।

3
2
1