।। श्री चंदा प्रभु भगवान ।।

प्रश्न 25- श्री चंदा प्रभु भगवान का दीक्षा कल्याणक कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - अनुराधा नक्षत्र में।

प्रश्न 26- श्री चंदा प्रभु भगवान की दीक्ष कौन से वन में हुई थी?

उत्तर - सवार्थ नाम के वन में।

प्रश्न 27- श्री चंदा प्रभु भगवान ने कितने दीक्षोपवास किये।

उत्तर - दो उपवास।

प्रश्न 28- श्री चंदा प्रभु भगवान की दीक्षा किस समय हुई थी?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 29- श्री चंदा प्रभु भगवान की दीक्षा कौन से नगर में हुई थी?

उत्तर - चन्द्रपुर नगर में।

प्रश्न 30- श्री चंदा प्रभु भगवान की दीक्षा किस वृक्ष के नीचे हुई थी?

उत्तर - नाग वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 31- श्री चंदा प्रभु भगवान की दीक्षा पालकी का नाम बताइये।

उत्तर - विमला नाम की पालकी।

प्रश्न 32- श्री चंदा प्रभु भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली।

उत्तर - एक हजार राजाओं के साथ।

प्रश्न 33- श्री चंदा प्रभु भगवान ने कितने समय तक तप किया?

उत्तर - तीन महीने तक।

प्रश्न 34- श्री चंदा प्रभु भगवान का प्रथम आहर किस नगर में हुआ था?

उत्तर - नलिनपुर नगर में।

प्रश्न 35- श्री चंदा प्रभु भगवान को प्रथम आहर किसने दिया था?

उत्तर - राजा सोमदत्ता ने।

प्रश्न 36- श्री चंदा प्रभु भगवान ने किस वस्तु का आहर लिया था?

उत्तर - दूध की खीर का आहर।

प्रश्न 37- श्री चंदा प्रभु भगवान को केवलज्ञान कौन सी तिथि को हुआ?

उत्तर - फाल्गुन कृष्णा सप्तमी को।

प्रश्न 38- श्री चंदा प्रभु भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ?

उत्तर - उपरान्ह काल में।

प्रश्न 39- श्री चंदा प्रभु भगवान को केवलज्ञान कहां हुआ था?

उत्तर - सवार्थवन में।

प्रश्न 40- श्री चंदा प्रभु भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - अनुराधा नक्षत्र में।

प्रश्न 41- श्री चंदा प्रभु भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - नाग वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 42- श्री चंदा प्रभु भगवान का समवशरण कितना विस्तरित था?

उत्तर - साड़े आठ योजन विस्तरित।

प्रश्न 43- श्री चंदा प्रभु भगवान का केवली काल कितने वर्षों का था?

उत्तर - एक लाख पूर्व चैबीस पूर्वांग तथा तीन मास।

प्रश्न 44- श्री चंदा प्रभु भगवान के शासन यक्ष का नाम बताइये।

उत्तर - विजय देव।

प्रश्न 45- श्री चंदा प्रभु भगवान की शासन देवी का नाम बताइये।

उत्तर - मनोवेगा (अपर नाम ज्वालामालिनी)।

प्रश्न 46- श्री चंदा प्रभु भगवान के शसन क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर - 1 - श्री सोमकांति
2 - श्री रविकांति
3 - श्री शुभ्रकांति
4 - श्री हेमकांति

प्रश्न 47- श्री चंदा प्रभु भगवान के समोशरण में गणधरों की संख्या बताइये।

उत्तर - तिरानवे गणधर।

प्रश्न 48- श्री चंदा प्रभु भगवान के प्रमुख गणधर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री वैदर्भ (दत्त)

प्रश्न 49- श्री चंदा प्रभु भगवान के समोशरण में ऋषियों की संख्या कितनी थी?

उत्तर - दो लोख पचास हजार ऋषि।

3
2
1