|| श्री नमिनाथ भगवान ||

प्रश्न 50- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरा में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - बारह हजार छह सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 51- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - एक हजार छह सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 52- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रिया धारी मुनि थे?

उत्तर - एक हजार पांच सौ विक्रियाधारी मुनि।

प्रश्न 53- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने विपुलमति ज्ञान के धारक मुनि थे?

उत्तर - एक हजार दो सौ पचास विपुलमति ज्ञान धारक मुनि।

प्रश्न 54- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनि कितने थे?

उत्तर - एक हजार वादी मुनि।

प्रश्न 55- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थीं?

उत्तर - पैंतालीस हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 56- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर - गणिनी प्रमुख मार्गिणी नाम की आर्यिका।

प्रश्न 57- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में कितने श्रावक थे?

उत्तर - एक लाख श्रावक।

प्रश्न 58- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थी?

उत्तर - तीन लाख श्राविकायें।

प्रश्न 59- श्री नमिनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - श्री विजय नाम के प्रमुख श्रोता।

प्रश्न 60- श्री नमिनाथ भगवान को मोक्ष किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - वैशाख कृष्णा चैदस को।

प्रश्न 61- श्री नमिनाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ था?

उत्तर - प्रत्यूष बेला में।

प्रश्न 62- श्री नमिनाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - अश्वनी नक्षत्र में।

प्रश्न 63- श्री नमिनाथ भगवान किस स्थान से मोक्ष गये थे?

उत्तर - श्री सम्मेद शिखर से।

प्रश्न 64- श्री नमिनाथ भगवान किस कूट से मोक्ष गये थे?

उत्तर - श्री मित्रधर कूट से।

प्रश्न 65- श्री नमिनाथ भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष को गये थे?

उत्तर - एक हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 66- श्री नमिनाथ भगवान ने मोक्ष जाने के कितने समय पूर्व भोग निवृत्ति की?

उत्तर - एक माह पूर्व।

प्रश्न 67- श्री नमिनाथ भगवान के अनुबद्ध केवली कितने थे?

उत्तर - आठ अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 68- श्री नमिनाथ भगवान किस आसन से मोक्ष गये?

उत्तर - खड़गासन से।

प्रश्न 69- श्री नमिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने तप करके अनुत्तर विमानों में जन्म लिया?

उत्तर - आठ हजार आठ सौ मुनियों ने।

प्रश्न 70- श्री नमिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - नौ हजार छह सौ मुनियों ने।

प्रश्न 71- श्री नमिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने तप करके पहले स्वर्ग से नवग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर - एक हजार छह सौ मुनिया ने।

प्रश्न 72- श्री नमिनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पांच लाख एक हजर आठ सौ वर्ष का तीर्थ प्रवर्तनकाल।

प्रश्न 73- श्री नमिनाथ भगवान के धर्म तीर्थ में चतुर्विध संघ को सम्मेद शिखर की यात्रा कराने वाले संघपती कौन थे?

उत्तर - राजा श्री मेघदत्त जी।

प्रश्न 74- श्री नमिनाथ भगवान के शासन काल में कौन से चक्रवर्ती हुए?

उत्तर - श्री जयसेन नाम के चक्रवर्ती।

3
2
1