|| श्री नेमिनाथ भगवान ||

प्रश्न 1- बाइसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?

उत्तर - श्री नेमिनाथ जी।

प्रश्न 2- श्री नमिनाथ भगवान को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - शंख चिन्ह से।

प्रश्न 3- श्री नमिनाथ भगवान श्री नेमिनाथ का जीव किस पर्याय में था?

उत्तर - एक भील की पर्याय में।

प्रश्न 4- नौ भव पूर्व भगवान श्री नेमिनाथ का जीव कहां था?

उत्तर - श्री वृषभदत्त की पत्नी के इम्यकेतु नाम का पुत्र।

प्रश्न 5- आठवें भव में श्री नेमिनाथ भगवान किस पर्याय में थे?

उत्तर - सौधर्म स्वर्ग धर्म में देव।

प्रश्न 6- सातवें भव पूर्व श्री नेमिनाथ भगवान किस पर्याय में थे?

उत्तर - पुष्करार्धद्वीप में श्री सूरिप्रभ राजा के चिंतागति नामक पुत्र।

प्रश्न 7- छटवें भव पूर्व श्री नेमिनाथ भगवान किस पर्याय में थे?

उत्तर - चैथे स्वर्ग में देव।

प्रश्न 8- पांचवें भव पूर्व श्री नेमिनाथ भगवान किस पर्याय में थे?

उत्तर - सिंहपुर नगर के राजा के अपराजित नाम के पुत्र।

प्रश्न 9- चैथे भव पूर्व श्री नेमिनाथ भगवान किस पर्याय में थे?

उत्तर - अत्युत स्वर्ग में इन्द्र।

प्रश्न 10- तीसरे भव पूर्व श्री नेमिनाथ भगवान किस पर्याय में थे?

उत्तर - कुरू जांगल देश के राजा श्री चंद्र के सुप्रतिष्ठ नामक पुत्र।

प्रश्न 11- दूसरे भव पूर्व श्री नेमिनाथ भगवान किस पर्याय में थे?

उत्तर - अनुत्तर स्वर्ग में अहिमिन्द्र।

प्रश्न 12- श्री नेमिनाथ भगवान के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - राजा श्री समुद्रविजय।

प्रश्न 13- श्री नेमिनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - महारानी शिवा देवी।

प्रश्न 14- श्री नेमिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - कार्तिक शुक्ला छट को।

प्रश्न 15- श्री नेमिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - उत्तराषाढा नक्षत्र में।

प्रश्न 16- श्री नेमिनाथ भगवान ने किस नगर में जन्म लिया था?

उत्तर - शौरीपुर में।

प्रश्न 17- श्री नेमिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - श्रावण शुक्ला छट को।

प्रश्न 18- श्री नेमिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक किसनक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - चित्रा नक्षत्र में।

प्रश्न 19- श्री नेमिनाथ भगवान ने किस वंश में जन्म लिया था?

उत्तर - यादव वंश में।

प्रश्न 20- श्री नेमिनाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - एक हजार वर्ष की।

प्रश्न 21- श्री नेमिनाथ भगवान की शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - दस धनुष।

प्रश्न 22- श्री नेमिनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - तीन सौ वर्ष का।

प्रश्न 23- श्री नेमिनाथ भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर - नील वर्ण।

प्रश्न 24- श्री नेमिनाथ भगवान ने कितने वर्ष तक राज्य किया?

उत्तर - श्री नेमिनाथ भगवान ने राज्य नहीं किया?

प्रश्न 25- श्री नेमिनाथ भगवान के मोक्ष जाने के कितने समय बाद श्री नेमिनाथ भगवान हुए?

उत्तर - एक हजार कम पांच लाख वर्ष बाद।

3
2
1