|| श्री पाश्र्वनाथ भगवान ||

प्रश्न 1- तेइसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?

उत्तर - भगवान श्री पाश्र्वनाथ।

प्रश्न 2- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - सर्प चिंह से।

प्रश्न 3- श्री पाश्र्वनाथ भगवान दसवें भव पूर्व किस पर्याय में थे?

उत्तर - मरूभूमि की पर्याय में।

प्रश्न 4- श्री पाश्र्वनाथ भगवान नौवें भव पूर्व किस पर्याय में थे?

उत्तर - बज्रघोष नाम के हाथी।

प्रश्न 5- श्री पाश्र्वनाथ भगवान आठ भव पूर्व किस पर्याय में थे?

उत्तर - बारहवें सहस्त्रार स्वर्ग में सोलह सागर की आयु वाले देव।

प्रश्न 6- श्री पाश्र्वनाथ भगवान सात भव पूर्व किस पर्याय में थे?

उत्तर - जम्बूद्वीप के पूर्व विदेह के पुष्कलावती देश के त्रिलोकोत्तम नगर में विद्युद्रष्टि राजा तथा विद्युनमाला रानी के अग्निवेग नाम के पुत्र।

प्रश्न 7- श्री पाश्र्वनाथ भगवान छठे भव पूर्व किस पर्याय में थे?

उत्तर - सोलहवें अच्युत स्वर्ग के पुष्कर विमान से देव।

प्रश्न 8- श्री पाश्र्वनाथ भगवान पांचवे भव में किस पर्याय में थे?

उत्तर - जम्बूद्वीप के पश्चिम विदेह क्षेत्र के पद्मा देश के अश्वपुर नगर में राजा वज्रवीर्य तथा रानी विजया के पुत्र के रूप में वज्रनाभि चक्रवर्ती थे।

प्रश्न 9- श्री पाश्र्वनाथ भगवान चैथे भव में किस पर्याय में थे?

उत्तर - मध्यम ग्रैवेयक में अहिमेन्द्र।

प्रश्न 10- श्री पाश्र्वनाथ भगवान पाश्र्वनाथ की पर्याय से तीसरे भव पूर्व किस पर्याय में थे?

उत्तर - जम्बूद्वीप क्षेत्र की अयोध्या नगरी में बज्रवाहु के पुत्र महामंडलेश्वर राजा आनंद।

प्रश्न 11- श्री पाश्र्वनाथ भगवान से पूर्व दूसरे भव में किस पर्याय में थे?

उत्तर - प्राणत नाम के विमान में देव।

प्रश्न 12- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के पिता का नाम बताइये?

उत्तर - महाराजा श्री अश्वसेन जी।

प्रश्न 13- श्री पाश्र्वनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - महारानी वामा देवी।

प्रश्न 14- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - बैशाख कृष्णा द्वितीया को।

प्रश्न 15- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - बैशाख नक्षत्र में।

प्रश्न 16- श्री पाश्र्वनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - प्राणत स्वर्ग से।

प्रश्न 17- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का जन्म कल्याणक किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - पौष कृष्णा ग्यारस को।

प्रश्न 18- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का जन्म कल्याण किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - विशाख नक्षत्र में।

प्रश्न 19- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर - बनारस नगर में।

प्रश्न 20- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का जन्म किस वंश में हुआ था?

उत्तर - उग्र वंश में।

प्रश्न 21- श्री पाश्र्वनाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - एक सौ वर्ष की।

प्रश्न 22- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - तीस वर्ष का।

प्रश्न 23- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - नौ हाथ की।

प्रश्न 24- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के शरीर का वर्ण कैसा था?

उत्तर - हरित श्याम वर्ण।

4
3
2
1