|| श्री पाश्र्वनाथ भगवान ||

प्रश्न 49- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर - 1 श्री कीर्तिधर जी
2 श्री स्मृतिधरजी
3 श्री विनय धरजी
4 श्री अब्जधरजी।

प्रश्न 50- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - उन्नत्तर वर्ष आठ महीने का।

प्रश्न 51- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?

उत्तर - दस गणधर।

प्रश्न 52- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख गणधर कौन थे?

उत्तर - स्वयंभू नाम के गणधर।

प्रश्न 53- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कुल कितने मुनि थे?

उत्तर - सोलहह हजार मुनि।

प्रश्न 54- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में पूर्वधर मुनि कितने थे?

उत्तर - तीन सौ पचास पूर्वधर मुनि।

प्रश्न 55- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में शिक्षक मुनि कितने थे?

उत्तर - दस हजार नौ सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 56- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में अवधि ज्ञानी मुनि कितने थे?

उत्तर - एक हजार चार सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 57- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - एक हजार केवली।

प्रश्न 58- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रियाधारी मुनि थे?

उत्तर - एक हजार विक्रियाधारी मुनि।

प्रश्न 59- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने मुनि विपुलमति ज्ञान के धारक थे?

उत्तर - सात सौ पचास विपुलमति ज्ञान धारक मुनि।

प्रश्न 60- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने वादी मुनि थे?

उत्तर - छह सौ वादी मुनि।

प्रश्न 61- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?

उत्तर - अड़तीस हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 62- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर - गणिनी प्रमुख आर्यिका सुलोचना जी।

प्रश्न 63- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरा में कितने श्रावक थे?

उत्तर - एक लाख श्रावक।

प्रश्न 64- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थी?

उत्तर - तीन लाख श्राविकायें।

प्रश्न 65- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - अजित नाम के श्रोता (महासेन)।

प्रश्न 66- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को मोक्ष किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - श्रावण शुक्ला सप्तमी को।

प्रश्न 67- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 68- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था।

उत्तर - विशाखा नक्षत्र में।

प्रश्न 69- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को मोक्ष कहां से हुआ था?

उत्तर - श्री सम्मेद शिखर जी से।

प्रश्न 70- श्री पाश्र्वनाथ भगवान को मोक्ष किस कूट से हुआ था?

उत्तर - स्वर्णभद्र कूट से।

प्रश्न 71- श्री पाश्र्वनाथ भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष गये?

उत्तर - छत्तिस मुनियो के साथ।

प्रश्न 72- श्री पाश्र्वनाथ भगवान का भोग निवृत्ति काल बताइये?

उत्तर - एक माह पूर्व।

प्रश्न 73- श्री पाश्र्वनाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली थे?

उत्तर - तीन अनुबद्ध केवली।

4
3
2
1