|| श्री पुष्पदंत जी ||

प्रश्न 1 - नौवें तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री पुष्पदंत जी।

प्रश्न 2 - श्री पुष्पदंत भगवान जी का दूसरा नाम बताइये।

उत्तर - श्री सुविधानाथ जी।

प्रश्न 3 - श्री पुष्पदंत भगवान को किस चिन् से जाना जाता है?

उत्तर - मगर चिन्ह से।

प्रश्न 4 - श्री पुष्पदंत भगवान की पूर्व पर्याय का नाम बताइये।

उत्तर - राजा महापद्म।

प्रश्न 5 - श्री महापद्म कहां के राजा थे?

उत्तर - पुष्कलावती देश के।

प्रश्न 6 - श्री महापद्म किस नगर के राजा थे?

उत्तर - पुंडरीकिणी नगरी के।

प्रश्न 7 - पुंडरीकिणी नगर कहां हैं?

उत्तर - पूर्व पुष्पकरार्ध के पूर्व विदेह में पुष्कलावती देश के आर्य खंड में पुंडरीकिणी नगर है।

प्रश्न 8 - श्री पुष्पदंत भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - उारण स्वर्ग से।

प्रश्न 9 - श्री पुष्पदंत भगवान के पिता का क्या नाम था?

उत्तर - राजा सुग्रीव।

प्रश्न 10 - श्री पुष्पदंत भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर - श्रीमती जयरामादेवी।

प्रश्न 11 - श्री पुष्पदंत भगवान ने किस नगरी में जन्म लिया?

उत्तर - काकंदी नगरी में।

प्रश्न 12 - श्री पुष्पदंत भगवान का गर्भकल्याणक किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - फाल्गुनी कृष्णा नौमी को।

प्रश्न 13 - श्री पुष्पदंत भगवान का गर्भ कल्याण किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - मूल नक्षत्र में।

प्रश्न 14 - श्री पुष्पदंत भगवान का जन्म किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - मगंसिर शुक्ला एकम् तिथि को।

प्रश्न 15 - श्री पुष्पदंत भगवान का जन्म कल्याण किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - मूल नक्षत्र में।

प्रश्न 16 - श्री पुष्पदंत भगवान का जन्म कल्याणक किस वंश में हुआ था?

उत्तर - इक्ष्वाकुश वंश में।

प्रश्न 17 - श्री पुष्पदंत भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - दो लाख वर्ष पूर्व।

प्रश्न 18 - श्री पुष्पदंत भगवान के मोक्ष जाने के कितने समय बाद श्री पुष्पदंत भगवान का जन्म हुआ?

उत्तर - नब्बे करोड़ सागर बीत जाने के बाद।

प्रश्न 19 - श्री पुष्पदंत भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - पचास हजार वर्ष का।

प्रश्न 20 - श्री पुष्पदंत भगवान की शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - एक सौ धनुष ऊंचाई।

प्रश्न 21 - श्री पुष्पदंत भगवान का वर्णन कौन सा था?

उत्तर - श्वेत वर्ण।

प्रश्न 22 - श्री पुष्पदंत भगवान को वैराग्य किस कारण हुआ?

उत्तर - उल्कापात देखकर।

प्रश्न 23 - श्री पुष्पदंत भगवान की दीक्षा तिथि बताइये।

उत्तर - ममंसिर शुक्ला एकम्।

प्रश्न 24 - श्री पुष्पदंत भगवान की दीक्षा कौन से नक्षत्र में हुई?

उत्तर - अनुराधा नक्षत्र में।

प्रश्न 25 - श्री पुष्पदंत भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई थी?

उत्तर - पुष्पक वन में।

4
3
2
1