।। भगवान श्री सम्भवनाथ जी ।।

प्रश्न 26- श्री संभवनाथ भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?

उत्तर- एक सौ राजाओं के साथ।

प्रश्न 27- श्री संभवनाथ भगवान ने कौन-से नगर में दीक्षा ली?

उत्तर- श्रावस्ती नगर में उद्यान में।

प्रश्न 28- श्री संभवनाथ भगवान की दीक्षा पालकी का नाम बताइये?

उत्तर-सिद्धार्था पालकी।

प्रश्न 29- भगवान संभवनाथ का आहर कौन-से नगर में हुआ था?

उत्तर- श्रावस्ती नगर में।

प्रश्न 30- भगवान श्री संभवनाथ को आहर किसने दिया था?

उत्तर-श्री सुरेन्द्र दत्त जी ने।

प्रश्न 31- भगवान जी संभवनाथ ने किस वस्तु का आहर लिया था?

उत्तर-गाय के दूध की खीर का आहर लिया था।

प्रश्न 32- श्री संभवनाथ भगवान ने कितने वर्षों तक तपस्या की?

उत्तर-चैदह वर्षों तक तपस्या की।

प्रश्न 33- श्री संभवनाथ भगवान को केवलज्ञान किस तिथि को हुआ था?

उत्तर- कार्तिक कृष्णा चतुर्थी को।

प्रश्न 34- श्री संभवनाथ भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर-अपरान्ह काल (संध्या के समय)।

प्रश्न 35- श्री संभवनाथ भगवान ने कौन से नक्षत्र में केवलज्ञान प्राप्त किया?

उत्तर-ज्येष्ठा नक्षत्र में।

प्रश्न 36- श्री संभवनाथ भगवान को कौन से स्थान पर केवलज्ञान हुआ?

उत्तर- सहेतुक वन में।

प्रश्न 37- श्री संभवनाथ भगवान को केवलज्ञान कौनसी नगरी में हुआ था?

उत्तर- श्रावस्ती नगरी में।

प्रश्न 38- श्री संभवनाथ भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर-शालवृक्ष के नीचे।

प्रश्न 40- श्री संभवनाथ भगवान के समोसरण का विस्तार कितना था?

उत्तर- ग्यारह योजन।

प्रश्न 41- श्री संभवनाथ भगवान के शासन देवी का नाम बताइये।

उत्तर-श्री प्रज्ञप्ती देवी।

प्रश्न 42- भगवान संभवनाथ के शासन देव का नाम बताइये।

उत्तर-त्रिमुख यक्ष।

प्रश्न 43- श्री संभव नाथ भगवान का केवली काल कितने वर्षों का था?

उत्तर- एक लाख पूर्व चार पूर्वांग चैदह वर्षों का।

प्रश्न 44- श्री संभवनाथ भगवान के कुल गणधरों की संख्या बताइये।

उत्तर- एक सौ पांच गणधर।

प्रश्न 45- श्री संभवनाथ भगवान के प्रमुख गणधर कौन थे?

उत्तर-श्री चारूदत्त जी।

प्रश्न 46- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितने ऋषि थे?

उत्तर- दो लाख ऋषि।

प्रश्न 47- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितने पूर्वधर मुनि थे?

उत्तर-दो हजार एक सौ पचास मुनि।

प्रश्न 48- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में शिक्षक मुनि कितने थे?

उत्तर-एक लाख उन्नतीस हजार तीन सौ मुनि।

प्रश्न 49- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में अवधि ज्ञानी मुनियों की संख्या बातइये।

उत्तर- नौ हजार चार सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 50- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर-पन्द्रह हजार केवली।

प्रश्न 51- श्री संभवनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रिया धारी मुनि थे?

उत्तर- उन्नीस हजार आठ सौ विक्रिया धारी मुनि।

3
2
1