|| श्री शीतलनाथ भगवान ||

प्रश्न 50 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में पूर्वधर मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर - एक हजार चार सौ पूर्वधर मुनि।

प्रश्न 51 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - उनसठ हजार दो सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 52 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कितने अवधिज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - सात हजार दो सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

प्रश्न 53 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?

उत्तर - सात हजार कवेली।

प्रश्न 54- श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रिया धारी मुनि थे?

उत्तर - बारह हजार विक्रिया धारी मुनि।

प्रश्न 55 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में विपुलमती ज्ञान धारक मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर - सात हजार पांच सौ विपुल मती ज्ञान धारक मुनि।

प्रश्न 56- श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में वादी मुनियों की संख्या बताइये।

उत्तर - पांच हजार सात सौ वादी मुनि।

प्रश्न 57 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थीं?

उत्तर - तीन लाख अस्सी हजार आर्यिकायें।

प्रश्न 58 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण की प्रमुख आर्यिका कौन थी?

उत्तर - श्री धारणी नाम की आर्यिका।

प्रश्न 59 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरा में कितने श्रावक थे?

उत्तर - दो लाख श्रावक।

प्रश्न 60 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थी?

उत्तर - चार लाख श्राविकायें।

प्रश्न 61 - श्री शीतलनाथ भगवान को मोक्ष कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - आश्विन शुक्ला अष्टमी को।

प्रश्न 62 - श्री शीतलनाथ भगवान को मोक्ष कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में।

प्रश्न 63 - श्री शीतलनाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ था?

उत्तर - पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 64 - श्री शीतलनाथ भगवान ने मोक्ष कहां से प्राप्त किया?

उत्तर - श्री सम्मेद शिखर से।

प्रश्न 65 - श्री शीतलनाथ भगवान ने मोक्ष कौन से कूट से प्राप्त किया?

उत्तर - विद्युत कूट से।

प्रश्न 66 - श्री शीतलनाथ भगवान ने कतने मुनियों के साथ मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - एक हजार मुनियों के साथ।

प्रश्न 67 - श्री शीतलनाथ भगवान का भोगनिवृत्ति काल बताइये।

उत्तर - एक माह पूर्व।

प्रश्न 68 - श्री शीतलनाथ भगवान के शासन काल में चतुर्विध संघ को यात्रा कराने वाले संघ पति का नाम बताइये।

उत्तर - अविचल राजा।

प्रश्न 69 - श्री शीतलनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - श्री मंदर जी।

प्रश्न 70 - श्री शीतलनाथ भगवान के शासन काल में कौन से रूद्र हुये?

उत्तर - वैश्वानर के रूद्र हुये।

प्रश्न 71 - श्री शीतलनाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली थे?

उत्तर - चैरासी अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 72 - श्री शीतलनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तर विमानों में जन्म लिया?

उत्तर - ग्यारह हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 73 - श्री शीतलनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने मुक्ति को प्राप्त किया?

उत्तर - अस्सी हजार छह सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 74 - श्री शीतलनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से गै्रयवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?

उत्तर - आठ हजार चार सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 75 - श्री शीतलनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - एक करोड़ सागर में से सौ सागर आधा पल्य छियासठ लाख छब्बीस हजार कम पच्चीस हजार पर्वू वर्षों का तीर्थ प्रर्वतन काल था।

प्रश्न 76 - श्री शीतलनाथ भगवान के शासन काल में धर्म तीर्थ की विच्छेदन कितने काल तक रहा?

उत्तर - आधापल्य काल की धर्म तीर्थ की विच्छित्ति हुई।

3
2
1