|| श्री वासुपूज्य भगवान ) ||

प्रश्न 26 - श्री वासुपूज्य भगवान के दीक्षा वृक्ष का नाम बताइये।

उत्तर - कदंब वृक्ष।

प्रश्न 27 - श्री वासुपूज्य भगवान ने दीक्षा कौन से वन में ली?

उत्तर - मनोहर वन में।

प्रश्न 28 - श्री वासुपूज्य भगवान ने दीक्षा किस समय ली?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 29 - श्री वासुपूज्य भगवान ने दीक्षा के समय कितने उपवास किये?

उत्तर - दो उपवास।

प्रश्न 30 - श्री वासुपूज्य भगवान की दीक्षा पालकी का नाम बताइये।

उत्तर - पुष्प आभा नामक पालकी।

प्रश्न 31 - श्री वासुपूज्य भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?

उत्तर - छह सौ छियत्तर राजाओं के साथ।

प्रश्न 32 - श्री वासुपूज्य भगवान ने कितने वर्षों तक तप किया?

उत्तर - 1 वर्ष तक।

प्रश्न 33 - श्री वासुपूज्य भगवान को केवलज्ञान किस तिथि को हुआ?

उत्तर - माघ शुदी दोज को।

प्रश्न 34 - श्री वासुपूज्य भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में हुआ?

उत्तर - विशाख नक्षत्र में।

प्रश्न 35 - श्री वासुपूज्य भगवान ने किस वस्तु का आहर लिया था?

उत्तर - खीर का।

प्रश्न 36 - श्री वासुपूज्य भगवान का प्रथम आहर कहां हुआ था?

उत्तर - महानगर में।

प्रश्न 37 - श्री वासुपूज्य भगवान को प्रथम आहर किसने दिया था?

उत्तर - श्री सुन्दर नाम के राजा ने।

प्रश्न 38 - श्री वासुपूज्य भगवान को केवलज्ञान कौन से नगर में हुआ था?

उत्तर - चम्पापुर नगर में।

प्रश्न 39 - श्री वासुपूज्य भगवान को केवलज्ञान किस वन में हुआ?

उत्तर - मनोहर वन में।

प्रश्न 40 - श्री वासुपूज्य भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ?

उत्तर - पाटल वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 41 - श्री वासुपूज्य भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 42 - श्री वासुपूज्य भगवान का समोशरण कितना विस्तरित था?

उत्तर - साढ़े छह योजन विस्तरित।

प्रश्न 43 - श्री वासुपूज्य भगवान के शासन यक्ष का नाम बताइये।

उत्तर - षण्णमुख यक्ष।

प्रश्न 44 - श्री वासुपूज्य भगवान की शासन देवी का नाम बताइये।

उत्तर - गंधारी देवी।

प्रश्न 45 - श्री वासुपूज्य भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर - 1 - श्री लब्धि रूचि
2 - श्री तत्व रूचि
3 - श्री सम्यक्तव रूचि
4 - श्री सूर्यवाद रूचि।

प्रश्न 46 - श्री वासुपूज्य भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - त्रेपनलाख निन्यानवे हजार नौ सौ निन्यानवे वर्ष का।

प्रश्न 47 - श्री वासुपूज्य भगवान के कितने गणधर थे?

उत्तर - छियासछ गणधर।

प्रश्न 48 - श्री वासुपूज्य भगवान के प्रमुख गणधर का कौन थे?

उत्तर - धर्म नाम के गणधर (सुधर्म)

प्रश्न 49 - श्री वासुपूज्य भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?

उत्तर - श्री दिवपिष्ठ जी (स्वयं भूश्री जी)।

3
2
1