|| श्री अनंतनाथ भगवान ||

प्रश्न 1- चैदहवें तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री अनंतनाथ भगवान।

प्रश्न 2- श्री विमलनाथ भगवान को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - सेही चिन्ह से।

प्रश्न 3- श्री अनंतनाथ भगवान की पूर्व पर्याय का नाम बताइये?

उत्तर - राजा पद्मरथ।

प्रश्न 4- राजा पद्मरथ किस नगर के राजा थे?

उत्तर - अरिष्ट पुरी नगरी के।

प्रश्न 5- श्री अनंतनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये?

उत्तर - अच्युत स्वर्ग के पुष्पोतर विमान से।

प्रश्न 6- श्री अनंतनाथ भगवान के पिता का क्या नाम है?

उत्तर - राजा श्री सिंहसेन।

प्रश्न 7- श्री अनंतनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - महारानी सर्वयशा।

प्रश्न 8- श्री अनंतनाथ भगवान का गर्भकल्याण कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - कार्तिक कृष्णा एकम् को।

प्रश्न 9- श्री अनंतनाथ भगवान का गर्भकल्याणक कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - रेवती नक्ष में।

प्रश्न 10- श्री अनंतनाथ भगवान का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर - अयोध्या में।

प्रश्न 11- श्री अनंतनाथ भगवान का जन्म किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - ज्येष्ठ कृष्णा बारस को।

प्रश्न 12- श्री अनंतनाथ भगवान का जन्म किस नक्ष में हुआ था?

उत्तर - रेवती नक्षत्र में।

प्रश्न 13- श्री अनंतनाथ भगवान का जन्म किस वंश में हुआ?

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 14- श्री अनंतनाथ भगवान की आयु कितने वर्ष थी?

उत्तर - तीस लाख वर्ष।

प्रश्न 15- श्री अनंतनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - सात लाख पचास हजार वर्ष।

प्रश्न 16- श्री अनंतनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - पचास धनुष।

प्रश्न 17- श्री अनंतनाथ भगवान के शरीर का वर्ण कैसा था?

उत्तर - सुवर्ण वर्ण।

प्रश्न 18- श्री अनंतनाथ भगवान का राज्य काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - एक लाख पचास हजार वर्ष।

प्रश्न 19- श्री अनंतनाथ भगवान को वैराग्य किस कारण से हुआ था?

उत्तर - बिजली गिरने से।

प्रश्न 20- श्री अनंतनाथ भगवान की दीक्षा कौन सी तिथि को हुई थी?

उत्तर - ज्येष्ठ कृष्णा चतुर्दशी को।

प्रश्न 21- श्री अनंतनाथ भगवान की दीक्षा कौन से नगर में हुई थी?

उत्तर - अयोध्या में।

प्रश्न 22- श्री अनंतनाथ भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई थी?

उत्तर - सहेतुक वन में।

प्रश्न 23- श्री अनंतनाथ भगवान ने दीक्षा किस समय ली थी?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 24- श्री अनंतनाथ भगवान ने दीक्षा से पूर्व कितने उपवास किये?

उत्तर - तीन उपवास।

प्रश्न 25- श्री अनंतनाथ भगवान ने दीक्षा किस वृक्ष के नीचे ली थी?

उत्तर - अश्वस्थ वृक्ष के नीचे।

3
2
1