।। भगवान श्री आदिनाथ जी ।।

प्रश्न 1 - भगवान श्री आदिनाथ जी के कुछ प्रचलित नाम बताइये।

उत्तर- (1) श्री आदिनाथ जी, (2) श्री ऋषभनाथ जी, (3) श्री वृषभनाथ जी, (4) श्री पुरूदेव जी, (5) श्री आदि ब्रह्मा, (6) प्रजापति

प्रश्न 2 - भगवान आदिनाथ के नाम की सार्थकता क्या है?

उत्तर- तीर्थंकरों में प्रथम होने से उनहें आदिनाथ कहा जाता है अथवा युग की आदि में होने से उन्हें आदिनाथ कहा जाता है।

प्रश्न 3 - भगवान आदिनाथ को ऋषभनाथ क्यों कहते हैं?

उत्तर-युग की आदि में दीक्षा लेने तथा ऋषि समूह के नायक पति, स्वामी होने से उन्हें ऋषभनाथ कहते हैं।

प्रश्न 4 - भगवान आदिनाथ को वृषभनाथ क्यों कहते हैं?

उत्तर- वृष धर्म को कहते हैं, धर्म का उपदेश देने तथा धर्म को धारण करने के कारण वे धर्मनाथ देव हुए, अतः उन्हें वृषभदेव कहते हैं अथवा भगवान की प्रतिमा चिन्ह वृषभ होने से भी उन्हें वृषभनाथ, वृषभदेव कहते हैं।

प्रश्न 5- भगवान आदिनाथ को आदि ब्रह्मा क्यों कहते हैं?

उत्तर- क्योंकि भगवान प्रथम केवल ज्ञानी थे। समवशरा में उनके चारों दिशाओं में मुख दिखने से उन्हें आदि ब्रह्मा कहते हैं।

प्रश्न 6- भगवान आदिनाथ को प्रजापति क्यों कहते हैं?

उत्तर- क्योंकि आदिनाथ भगवान ने प्रजा को असि, मसि आदि छः क्रियाओं का उपदेश देकर पालन किया था। अतः वे प्रजापित कहे जाते हैं।

प्रश्न 7- भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कब हुआ था?

उत्तर-भगवान श्री आदिनाथ का जन्म तृतीय काल में हुआ था।

प्रश्न 8- भगवान श्री आदिनाथ का जन्म तृतीय काल में कब हुआ था?

उत्तर-जब तृतीय काल में चैरासी लाख वर्ष पूर्व तीन वर्ष साड़े साठ महीने प्रमाण काल शेष रह गया था तब श्री आदिनाथ जी का जन्म हुआ था।

प्रश्न 9- भगवान श्री आदिनाथ कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर-सवार्थ सिद्धि नाम के अनुत्तर विमान से देव पर्याय को छोड़कर गर्भ में आये थे।

प्रश्न 10- भगवान श्री आदिनाथ के गर्भ कल्याणक की तिथि बताइये।

उत्तर-आषाढ़ कृष्णा द्वितीया।

प्रश्न 11- भगवान श्री आदिनाथ का गर्भ नक्षत्र क्या था?

उत्तर- रोहिणी नक्षत्र।

प्रश्न 12- भगवान श्री आदिनाथ कहां पैदा हुए थे?

उत्तर- अयोध्या नगरी में

प्रश्न 13- अयोध्या नगरी के अन्य नाम क्या हैं?

उत्तर- साकेत नगरी, सकुशलता, विनीता एवं मिथलानगरी।

प्रश्न14 - भगवान श्री आदिनाथ की माता का नाम क्या था?

उत्तर-माता मरूदेवी।

प्रश्न 15- भगवान श्री आदिनाथ के पिता का नाम बताइये।

उत्तर- श्री नाभिराय जी।

प्रश्न 16- भगवान श्री आदिनाथ के पिता की विशेषता बताइये।

उत्तर-भगवान श्री आदिनाथ के पिता री नाभिराय कुलकारों में अंतिम कुलकर थे।

प्रश्न 17- भगवान श्री आदिनाथ कौन-से वंश में पैदा हुए थे?

उत्तर-इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 18- भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कौन-सी तिथि में हुआ था?

उत्तर-चैत्र कृष्णा नवमी में।

प्रश्न 19- भगवान श्री आदिनाथ का जन्म नक्षत्र क्या था?

उत्तर- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र।

प्रश्न 20- भगवान श्री आदिनाथ की आयु कितनी थी?

उत्तर- चैरासी लाख वर्ष पूर्व।

प्रश्न 21- भगवान आदिनाथ का कुमार काल कितना था?

उत्तर- बीस लाख वर्ष पूर्व।

प्रश्न 22- भगवान आदिनाथ जन्म से कितने ज्ञान के धाकर थे?

उत्तर- मति, श्रुत, अवधि तीन ज्ञान के धारक थे।

7
6
5
4
3
2
1