।। भगवान श्री आदिनाथ जी ।।

प्रश्न 117- भगवान श्री आदिनाथ किस समय मोक्ष गये?

उत्तर- जब चतुर्थकाल प्रारम्भ होने में तीन वर्ष, आठ माह और पन्द्रह दिन शेष रह गये तब वे मोक्ष गये।

प्रश्न 118- आदिनाथ भगवान दस भव पूर्व किस पयार्य में थे?

उत्तर-महावल नाम के विद्याधर।

प्रश्न 119- भगवान श्री आदिनाथ नौवें भव में कौन-सी पर्याय में थे?

उत्तर-ऐशान स्वर्ग में ललितांग नाम के देव।

प्रश्न 120- भगवानश्री आदिनाथ आठवें भव में कौन-सी पर्याय में थे?

उत्तर-राजा वज्रजंघ।

प्रश्न 121- भगवान श्री आदिनाथ सातवें भव में कौन सी पर्याय में थे?

उत्तर- सातवें भव में भोगभूमिज आर्य।

प्रश्न 122- छठवें भव में भगवान री आदिनाथ कौन थे?

उत्तर-श्रीधर नाम के देव।

प्रश्न 123- पांचवे भव में भगवान श्री आदिनाथ कौन थे?

उत्तर- सुविधि नाम के राजा।

प्रश्न 124- चैथे भुव में भगवान श्री आदिनाथ कौन थे?

उत्तर-अच्युत स्वर्ग के इन्द्र।

प्रश्न 125- तीसरे भव में भगवान श्री आदिनाथ कौन थे?

उत्तर-वज्रनाभि नाम के चक्रवर्ती।

प्रश्न 126- दूसरे भव में भगवान श्री आदिनाथ कौन थे?पहले भव में भगवान श्री आदिनाथ कौन थे?भगवान री आदिनाथ के समवसरण में प्रथम श्रोता कौन थे?

उत्तर- सवार्थसिद्धि नाम के विमान में इन्द्र।भगवान श्री आदिनाथ।चक्रवर्ती भरत।

प्रश्न 127- भगवान श्री आदिनाथ को दशावतारी क्यों कहते हैं?

उत्तर-उपरोक्त दस अवतरों के कारण।

प्रश्न 128- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में प्रमुख श्रावक कौन थे?

उत्तर- द्रणव्रत नाम के श्रावक।

प्रश्न 129- भगवान के समवसरण में प्रमुख श्राविका कौन थी?

उत्तर-सुव्रता नाम की श्राविका।

प्रश्न 130- भगवान श्री आदिनाथ के समय में कौन-सी चक्रवती राजा हुए?

उत्तर- भरत चक्रवर्ती।

प्रश्न 131- भगवान श्री आदिनाथ के समय में कौन-से कामदेव हुए?

उत्तर-भगवान बाहुबली।

प्रश्न 132- भगवान श्री आदिनाथ के समवसरण में प्रथम श्रेाता कौन थे?

उत्तर-चक्रवर्ती भरत।

प्रश्न 133- कौन-से तीर्थकर को सभी धर्मों में पूजा जाता है।

उत्तर- भगवान श्री आदिनाथ को।

प्रश्न 134- इस्लाम धर्म में भगवान आदिनाथ को क्या माना गया है?

उत्तर- आदम बाबा।

प्रश्न 135- ऋग्वेद में भगवान श्री आदिनाथ का नाम कहां आया है?

उत्तर- सूक्त नं. 94 मंत्र नम्बर 10।

प्रश्न 136- अर्थवेद में भगवान श्री आदिनाथ का नाम कहां आया हैं?

उत्तर-अर्थवेद में का0 16 में, भाग 5 स्कंध 6 अध्याय में।

प्रश्न 137- वायुपुराण में भगवान श्री आदिनाथ का नाम कहां आया है?

उत्तर-वायुपुराण, 31 5052।

प्रश्न 138- भगवान श्री आदिनाथ के काल में कौन से रूद्र हुए।

उत्तर-भीमावलि।

प्रश्न 139- भगवान श्री आदिनाथ को ब्रह्मा क्यों कहते हैं?

उत्तर-समवसरण में चारों दिशाओं में मुख दिखने से।

प्रश्न 140- वैदिक ग्रन्थों में भगवान श्री आदिनाथ को विष्णु का कौन सा अवतार माना गया है।

उत्तर-आठवां अवतार।

7
6
5
4
3
2
1