।। भगवान श्री सम्भवनाथ जी ।।

प्रश्न 1- तीसरे तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर-श्री संभव नाथ जी।

प्रश्न 2- श्री अजितनाथ भगवान के कितने समय बाद श्री संभव नाथभवागन हुए?

उत्तर-दस लाख कोटि सागर काल बीत जाने पर।

प्रश्न 3- भगवान श्री सम्भव नाथ जी कहां से गर्भ में आये?

उत्तर- अधोग्रैवेयक से।

प्रश्न 4- संभवनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन-सी तिथी को हुआ?

उत्तर-फाल्गुन शुक्ल अष्टमी।

प्रश्न 5- श्री संभवनाथ भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर-सुसेना।

प्रश्न 6- श्री सम्भव नाथ भगवान के पिता के नाम बताइये।

उत्तर- राजा जितारी। (श्री दृण राज्य)

प्रश्न 7- भगवान श्री संभवनाथ जी ने कौन-से नक्षत्र में जन्म लिया?

उत्तर- मृगासिरानक्षत्र में।

प्रश्न 8- भगवान श्री सम्भव नाथ के जन्म का नाम बताइये।

उत्तर-श्रावस्ती नगरी।

प्रश्न 9- भगवान श्री सम्भवनाथ ने कौन-सी तिथी को जन्म लिया?

उत्तर-कार्तिक शुक्ला पन्द्रस को।

प्रश्न 10- भगवान श्री सम्भवनाथ का जन्म नक्षत्र बताइये।

उत्तर-ज्येष्ठा नक्षत्र।

प्रश्न 11- भगवान श्री सम्भवनाथ ने कौन-से वंश में जन्म लिया ?

उत्तर- इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 12- भगवान श्री संभवनाथ का जन्म कौन-से गोत्र में हुआ था?

उत्तर- काश्यप गोत्र में।

प्रश्न 13- भगवान श्री सम्भवनाथ की कितनी आयु थी?

उत्तर-साठ लाख वर्ष पूर्व।

प्रश्न 14- भगवान श्री सम्भवनाथ का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर-पन्द्रह लाख वर्ष पूर्व का।

प्रश्न 15- भगवान री सम्भवनाथ के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर-चार सौ धनुष (1600 हाथ)।

प्रश्न 16- भगवान श्री सम्भवनाथ के शरीर का वर्ण बताइये।

उत्तर-स्वर्ण वर्ण।

प्रश्न 17- भगवान श्री सम्भव नाथ को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर-घोड़ा चिन्ह से।

प्रश्न 18- भगवान श्री सम्भवनाथ ने कितने वर्ष तक राज्य किया।

उत्तर-चवालिस लाख वर्ष पूर्व चार पूर्वांग।

प्रश्न 19- भगवान श्री संभवनाथ की पूर्वं पर्याय का नाम बताइये।

उत्तर-श्री विसवाहन।

प्रश्न 20- भगवान श्री सम्भवनाथ को बैराग्य किस कारण हुआ?

उत्तर- मेघ (बादलों) का विनाश देखकर।

प्रश्न 21- भगवान श्री सम्भवनाथ को ज्ञान कब हुआ?

उत्तर- मगसिर शुक्ला पन्द्रस को।

प्रश्न 22- भगवान श्री संभवनाथ ने कौन-से नक्षत्र में दीक्षा ली?

उत्तर-ज्येष्ठा नक्षत्र में।

प्रश्न 23- भगवान श्री संभवनाथ ने कौन से वन में दीक्षा ली?

उत्तर- सहेतुक वन में।

प्रश्न 24- भगवान श्री संभवनाथ को किस काल में ज्ञान प्राप्त हुआ?

उत्तर-अपरान्ह काल में।

प्रश्न 25- भगवान श्री संभवनाथ के दीक्षोपवास की संख्या बताइये।

उत्तर-तृतीय उपवास।

3
2
1