।। धर्म ।।

jain temple181

प्रश्न 1 - धर्म किसे कहते हैं?

उत्तर - वस्तु स्वभाव को धर्म कहते हैं रत्नत्रय को धर्म कहते हैं, उत्तम क्षमादि दस प्रकार के आत्मा के स्वभाव को धर्म कहते हैं। जीवों की रक्षा करने को धर्म कहते हैं, जिसे धारण किया जाय वह धर्म हैं।

प्रश्न 2 - वस्तु स्वभाव क्या है?

उत्तर - जिसके बिना वस्तु नहीं रह सकती वह वस्तु स्वभाव है। जैसे- अग्नि का स्वभाव, उष्णपना, जल का स्वभाव शीतलपना, पुद्गल का स्वभाव पूरण गलन, जीव का स्वभाव अनन्त दर्शन, ज्ञान, चेतना।

प्रश्न 3 - रत्नत्रय किसे कहते हैं?

उत्तर - सम्यग्दर्शन ज्ञान और चारित्र को रत्नत्रय कहते हैं।

प्रश्न 4 - दस प्रकार के धर्म कौन-कौन से हैं?

उत्तर - 1. उत्तम क्षमा 2. उत्तम मार्दव 3. उत्तम आर्जव 4. उत्तम सत्य 5. उत्तम शौच 6. उत्तम संयम 7. उत्तम तप 8. उत्तम त्याग 9. उत्तम आकिंचन्य 10. उत्तम ब्रह्मचर्य।

प्रश्न 5 - क्या उपरोक्त देश धर्म अलग-अलग हैं?

उत्तर - नहीं, उपरोक्त धर्म एक आत्म स्वभाव के दस लक्षण हैं।

प्रश्न 6 - उत्तम क्षमा किसे कहते हैं?

उत्तर - आत्मा में क्रोध की उत्पत्ति न होने को उत्तम क्षमा कहते हैं।

प्रश्न 7 - उत्तम मार्दव किसे कहते हैं?

उत्तर - आत्मा में कषाय की उत्पत्ति न होने को उत्तम मार्दव कहते हैं।

प्रश्न 8 - उत्तम आर्जव किसे कहते हैं?

उत्तर - आत्मा में कुटिल परिणाम उत्पन्न न होने को उत्तम आर्जव कहते हैं।

प्रश्न 9 - उत्तम सत्य किसे कहते हैं?

उत्तर - असत्य भाषण का त्याग करना सत्य है।

प्रश्न 10 - उत्तम शौच क्या है?

उत्तर - आत्मा में लोभ भाव की उत्पत्ति न होना ही उत्तम शौच है।

jain temple182

प्रश्न 11 - उत्तम संयम किसे कहते हैं?

उत्तर - छह काय के जीवों की रक्षा करना, इंद्रियों व मन को वश में रखना उत्तम संयम है।

प्रश्न 12 - उत्तम तप किसे कहते हैं?

उत्तर - सांसारिक विषयों की इच्छाओं को रोकना उत्तम तप है।

प्रश्न 13 - उत्तम त्याग क्या है?

उत्तर - विषयों की आशाओं का तथा बाहृा-अभ्यंतर परिग्रह को छोड़ना उत्तम त्याग है।

प्रश्न 14 - उत्तम आििकंचन्य क्या है?

उत्तर - आत्मा में किंचत् मात्र भी अन्य पदार्थ नहीं है ऐसा भाव आकिंचन्य कहलाता है।

प्रश्न 15 - उत्तम ब्रह्मचर्य क्या है?

उत्तर - ब्रह्मचर्य आत्मा का स्वभाव है, आत्मा में चर्या (स्थिर रहना) ब्रह्मचर्य है। बाह्य में स्त्री पुरूषों का एक दूसरे से रमण करने का भाव नहीं होना ब्रह्चर्य है।

प्रश्न 16 - दश धर्मों का पालन कौन करता है?

उत्तर - उत्तम रूप से दश धर्मों का पालन मुनिराज करते हैं मध्य रूप से एवं जघन्य रूप से पालन श्रावक करते हैं।

प्रश्न 17 - जीवों की रक्षा करने को धर्म कहते हैं, इसका क्या अभिप्रायः है?

उत्तर - इसका अभिप्राय यह है कि अहिंसा परम धर्म है।

प्रश्न 18 - अहिंसा किसे कहते हैं?

उत्तर - प्रमाद के योग से अपने या दूसरे के प्राणों का घात करना, अलग कर देना, वियोग करना, हिंसा है। और हिंसा न करना ही अहिंसा है।

प्रश्न 19 - हिंसा मूल रूप से कितने प्रकार की होती है?

उत्तर - हिंसा मूल रूप से दो प्रकार की होती है द्रव्य हिंसा और भाव हिंसा।

प्रश्न 20 - द्रव्य हिंसा किसे कहते हैं?

उत्तर - जो हिंसा शस्त्रादि द्वारा की जाती है वह द्रव्य हिंसा है।

प्रश्न 21 - भाव हिंसा किसे कहते हैं?

उत्तर - आत्मा में द्रव्य हिंसा करने के भाव होना, भाव हिंसा है।

प्रश्न 22 - द्रव्य हिंसा व भाव हिंसा में क्या सम्बंध है?

उत्तर - द्रव्य हिंसा व भाव हिंसा में घनिष्ट संबंध है जहां द्रव्य हिंसा होती है वहां भाव हिंसा अवश्यक होती है। जहां भाव हिंसा हो वहां आवश्यक नहीं है कि द्रव्य हिंसा भी हो।

प्रश्न 23 - हिंसा के कितने और कौन-कौन से भेद हैं?

उत्तर - हिंसा चार प्रकार की होती है। आरम्भी, विरोधनी, संकल्पी और उद्यमी।

4
3
2
1