।। साधु परमेष्ठी ।।

प्रश्न 1 - साधु परमेष्ठी के अनरूद्ध नाम बताइये।

उत्तर - यति, मुनि, अनागारी साधु ऋषि मुनि, मुमुक्ष, आदि।

jain temple131

प्रश्न 2 - साधु परमेष्ठी के कितने मूल गुण हैं?

उत्तर - साधु परमेष्ठी के अट्ठाइस मूल गुण होते हैं।

प्रश्न 3 - साधु परमेष्ठी के मूलगुण संक्षेप में बताइये।

उत्तर - पांच महाव्रत, पांच समिति, पांच इन्द्रिय विजय, पांच आवश्यक और सात शेष गुण।

प्रश्न 4 - सात शेष गुण कौन कौन से हैं?

उत्तर - 1 - स्नान न करना
2 - भूमि शयन
3 - वस्त्र त्याग
4 - केश लोच करना
5 - दिन में एक बार लघु भोजन करना
6 - मंजनदातुन का त्याग
7 - खड़े होकर आहर ग्रहण करना।

प्रश्न 5 - अट्ठाइस मूलगुणों के नाम पद्य में बताइये।

उत्तर -

दोहा- पंचमहाव्रत समितिपन, पंचेन्द्रिय का रोध।
षट् आवश्यक साधु गुण, सात शेष अवबोध।।

प्रश्न 6 - पांच महाव्रतों को पद्य में बातइये।

उत्तर -

हिंसा अनृत तस्करी, अब्रह्म परिग्रह पाप।
मन वच तन से त्यागवो, पंच महाव्रत थाप।।

प्रश्न 7 - पांच समितियों को पद्य में बताइये।

उत्तर -

ईया भाषा एषणा, पुनि क्षेपण आदान।
प्रतिष्ठापन श्रुत क्रिया पांचों समिति निधान।।

प्रश्न 8 - शेष सात गुणों एवं इन्द्रियविजय का वर्णन पद्य के माध्यम से कीजिए।

उत्तर -

सपरस रसना, नासिका, नयन श्रोत्र का रोध।
शेव सात अंजन तजन, शयन भूमि का शोध।।
वस्त्र त्याग कचलुंच अरू, लघु भोजन बार।
दातुन मुख में ना करें, ठाड़े लेहिं आहार।।

प्रश्न 9 - महाव्रत किसे कहते हैं?

उत्तर - जिन नियमों का पालन सम्पूर्णरूप से जीवन पर्यंत किया जाता है वे महाव्रत होते है।

प्रश्न 10 - पांच महाव्रतोें के नाम बताइये।

उत्तर - 1 - अहिंसा महाव्रत , 2 - सत्य महाव्रत , 3 - अचैर्य महाव्रत , 4 - ब्रह्चर्य महाव्रत एवं , 5 - अपरिग्रह महाव्रत

प्रश्न 11 - अहिंसा महाव्रत किसे कहते हैं?

उत्तर - सर्व प्राणियों षट् काय के जीवों पर पूर्ण दया का पालन करना अहिंसा महाव्रत है।

प्रश्न 12 - सत्य महाव्रत किसे कहते हैं?

उत्तर - प्राणियों को जिससे पीढ़ी होगी ऐसे भाषण चाहे विद्यमान पदार्थ विषयक हो अथवा न हो उसका त्याग करना सत्य महाव्रत है।

प्रश्न 13 - अचैर्य महाव्रत किसे कहते हैं?

उत्तर - अदत्त वस्तु को ग्रहण नहीं करना अचैर्य महाव्रत है।

jain temple132

प्रश्न 14 - ब्रह्मचर्य महाव्रत किसे कहते हैं?

उत्तर - पूर्णतया मैथुन का स्त्री मात्र का त्याग करना ब्रह्मचर्य महाव्रत है।

प्रश्न 15 - अपरिग्रह महाव्रत किसे कहते हैं?

उत्तर - बाहय अभ्यंतर परिग्रहों का त्याग करना एवं मुनियों के अयोग्य समस्त वस्तुओं का त्याग करना अपरिग्रह महाव्रत है।

प्रश्न 16 - अपरिग्रह का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर - परिग्रह त्याग महाव्रत।

प्रश्न 17 - परिग्रह किसे कहते हैं?

उत्तर - संसार की वस्तुओं में ममत्व लालसा रखना मूच्र्छा करना तथाा उनको संग्रह करने की भावना करना अथवा जिसे सब तरफ से ग्रहण किया जाये वह परिग्रह है।

प्रश्न 18 - परिग्रह कितने प्रकार का होता है?

उत्तर - परिग्रह दो प्रकार का होता है।

प्रश्न 19 - परिग्रह के दो भेद कौन-कौन से हैं?

उत्तर - बाहृ परिग्रह एवं अंतरंग परिग्रह।

3
2
1