।। ढाई द्वीप के विद्यमान बीस तीर्थंकर ।।

jain temple165

प्रश्न 17 - विदेह क्षेत्र में सीमंधर स्वामी कहां होते हैं?

उत्तर - सुदर्शन मेरू पर्वत के पूर्व में सीता नदी बहती है उसके उत्तर तट की ओर चार वक्षार से सम्बंधित आठ विजयार्ध पर्वत हैं उन्हीं आठ पर्वतों के दक्षिण में आठ आर्य खण्ड हैं उन आठ आर्य खंडों में से किसी एक आर्य खं डमें श्री सीमंधर भगवान होते हैं।

प्रश्न 18 - कम से कम एवं अधिक से अधि कितने सीमंधर स्वामी हो सकते हैं?

उत्तर - कम से कम ऐ आर्यखं डमें एक एवं अधिक से अधिक सभी 8 आर्यखंडों में 8 सीमंधर स्वामी हो सकते हैं।

प्रश्न 19 - वर्तमान में सीमंधर स्वामी कहां विराजमान हैं?

उत्तर - वर्तमान में सीमंधर स्वामी पुंडरीकिणीपुरी नगरी में विराजमान हैं।

प्रश्न 20 - सीमांधर स्वामी के शरीर की अवगाहना कितनी है?

उत्तर - पांच सौ धनुष (दो हजार हाथ)।

प्रश्न 21 - श्री सीमंधर स्वामी के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री सीमंधर स्वामी के पिता का नाम श्रेयांस जी हैं।

प्रश्न 22 - श्री सीमंधर स्वामी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री सीमंधर स्वामी की माता का नाम सती है।

प्रश्न 23 - श्री सीमंधर स्वामी की प्रतिमा का चिन्ह क्या है?

उत्तर - बैल है।

प्रश्न 24 - विदेह क्षेत्रों में होने वाले तीर्थंकरों की विशेषता बताइये;

उत्तर - विदेह क्षेत्रों में तीर्थंकरों के दो, तीन एवं पांच कल्याणक भी होते हैं।

प्रश्न 25 - ऐसा क्यांे होता है?

उत्तर - क्योंकि वहां सदा काल चतुर्थ काल रहता है।

प्रश्न 26 - विदेह क्षेत्र में युगमंधर स्वमाी कहा हैं?

उत्तर - जम्बूद्वीप के सुदर्शन मेरू पर्वत के पूर्व में सीता नदी के दक्षिण तरफ आठ क्षेत्रों के आर्यखंडों में से किसी एक आर्यखण्ड में युगमंधर स्वामी होते हैं।

प्रश्न 27 - युगमंधर स्वामी के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री दृणरथ जी।

प्रश्न 28 - श्री युगमंधर स्वामी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - सुतारा देवी।

jain temple165

प्रश्न 29 - श्री युगमंधर स्वामी की प्रतिमा का चिन्ह बताइये।

उत्तर - श्री युगमंधर स्वामी की प्रतिमा का चिन्ह हाथी है।

प्रश्न 30 - वर्तमान में श्री युगंधर स्वामी का समवसरण किसर नगरी में है?

उत्तर - सुसीमा नगरी में।

प्रश्न 31 - विदेह क्षेत्रों में सुबाहु स्वामी कहां होते हैं?

उत्तर - जम्बूद्वीप के सुदर्शन मेरू के पश्चिम में पश्चिम विदेह है वहां सीतोदा नदी बहती है उसके दक्षिण किनारे पर आठ अर्यखंड हैं वहा के आठ आर्यखंडों में से किसी एक में श्री बाहु स्वामी हैं।

प्रश्न 32 - वर्तमान में श्री बाहुस्वामी कहां पर है?

उत्तर - सुसीमा नगरी में।

प्रश्न 33 - श्री बाहुस्वामी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्ञात नहीं हैैं।

प्रश्न 34 - श्री बाहुस्वामी के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्ञान नहीं है।

प्रश्न 35 - श्री बाहुस्वामी की प्रतिमा का चिन्ह क्या है?

उत्तर - हिरण।

प्रश्न 36 - विदेह क्षेत्र में सुबाहु स्वामी की स्थिति बताइये।

उत्तर - जम्बूद्वीप के सुदर्शन मेरू के पश्चिम विदेह में सीतोदा नदी के उत्तर तट के आठ आर्य खंडों में से किसी एक अर्य खंडमें सुबाहु स्वामी होते हैं।

प्रश्न 37 - वर्तमान के सुबाहु स्वामी कहां हैं?

उत्तर - अयोध्या नगरी में।

प्रश्न 38 - श्री सुबाहु स्वामी की माता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्ञात नहीं है।

प्रश्न 39 - श्री सुबाहु स्वामी के पिता का नाम बताइये।

उत्तर - ज्ञानती है।

7
6
5
4
3
2
1