।। सिद्ध परमेष्ठी ।।

jain temple97

प्रश्न 68 - तारवर नगर से कौन से मुनि मोक्ष को गये हैं?

उत्तर - तारवर नगर से, धरदत्त, वरांग, सागरदत्त आदि साड़े तीन करोड़ मुनि मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 69 - पावागिरि से कौन से मुनि मोक्ष गये हैं?

उत्तर - पावागिरि से रामचन्द्र के दो पुत्र लाडनृपादि एवं पांच करोड़ मुनि मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 70 - शत्रुजय पर्वत से कितने मुनि मोक्ष गये हैं?

उत्तर - शत्रुंजय पर्वत से तीन पांडु पुत्र युधिष्ठर, भीम, अर्जुन द्रविड राजादि आठ करोड़ मुनि मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 71 - मांगीतुंगी सिद्धक्षेत्र से कौन से प्रसिद्ध महानुभाव मोक्ष गये हैं?

उत्तर - मांगीतुंग सिद्ध क्षेत्र से श्रीराम, हनुमान, सुग्रीव, गव, गवाक्ष, नील, बहानील आदि निन्यानवे करोड़ मुनि मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 72 - सोनागिर सिद्ध क्षेत्र से कौन से मुनि मोक्ष गये हैं?

उत्तर - सोनागिर सिद्ध क्षे. से नंग अनंग कुमार मुनि सहित साड़े पांच करोड़ भव्य जीव मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 73 - रेवातट सिद्ध क्षेत्र से कितने मुनि मोक्ष गये हैं?

उत्तर - रेवातट सिद्ध क्षेत्र से दशमुखनृपति पुत्र एवं साड़े पांच करोड़ मुनि मोक्ष् गये हैं।

प्रश्न 74 - सिद्धवर कूट से कौन से मुनि मोक्ष गये हैं?

उत्तर - सिद्धवर कूट सिद्ध क्षेत्र से दो चक्रीश तथा दस कामदेव सहित साड़े तीन करोड़ मुनि मोंक्ष गये हैं।

प्रश्न 75 - बड़वानी सिद्ध क्षेत्र से कोन-से मोक्ष गये हैं?

उत्तर - बड़बानी सिद्ध क्षेत्र से इन्द्रजीत और कुम्भकरण मुनि मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 76 - पावागिरिनगर सिद्ध क्षेत्र से कौन से मुनि मोक्ष गये हैं?

उत्तर - पावागिरि नगर सिद्ध क्षेत्र से सुवर्णभद्र मुनि मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 77 - द्रोण गिरि सिद्ध क्षेत्र से कौन से भव्य जीव सिद्ध हुए हैं?

उत्तर - द्रोण गिरि सिद्ध क्षेत्र से गुरूदत्तादि मुनिगण सिद्ध हुए हैं।

प्रश्न 78 - अष्टापद गिरि से कौन-से दो मुनि सिद्ध होकर प्रसिद्ध हुए हैं?

उत्तर - अष्टापद गिरि से बालि महाबलि नाम के मुनि सिद्ध हुए हैं।

प्रश्न 79 - मुक्ता गिरि से कितने मुनियों ने सिद्ध पद को प्राप्त किया है?

उत्तर - मुक्ता गिरि से साड़े तीन करोड़ मुनियों ने सिद्ध पद को प्राप्त किया है।

प्रश्न 80 - मुक्ता गिरि का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर - मुक्ता गिरि का दूसरा नाम मेढ़ागिरि है।

प्रश्न 81 - कुंथलगिरि से कौन से मुनि सिद्ध हुए हैं?

उत्तर - कुंथलगिरि से साडद्ये तीन करोड़ मुनि सिद्ध हुए हैं।

jain temple98

प्रश्न 82 - कलिंग देश कोटि शिला से कौन से मुनि सिद्ध हुए हैं?

उत्तर - कलिंग देश कोटिशिला से दशरथ राजा के पुत्र तथा पांच सौ मुनि सिद्ध हुए हैं।

प्रश्न 83 - रेशंदी सिद्ध क्षेत्र से कौन-से मुनियों ने मुक्त पद प्राप्त किया है?

उत्तर - रेशंदी गिरि सिद्ध क्षेत्र से वरदत्तादि पांच मुनि मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 84 - जम्बूवन (मथुरा चैरासी) से कौन मोक्ष गये हैं?

उत्तर - जम्बूवन मथुरा चैरासी से जम्बूस्वामी मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 85 - इस हुंडावसर्पिणी काल के कर्मयुग में सर्वप्रथम मोक्ष प्राप्त करने वाले कौन थे?

उत्तर - अनंतवीर्य केवली।

प्रश्न 86 - चतुर्थ काल के अंत में मोक्ष प्राप्त करने वाले कौन थे?

उत्तर - जम्बूस्वामी।

प्रश्न 87 - सबसे बड़े सिद्ध क्षेत्र का क्या नाम है?

उत्तर - श्री सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र।

प्रश्न 88 - सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र की क्या महत्ता है?

उत्तर - सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र की महत्ता निम्न प्रकार है-

एक बार वंदे जो कोई ताहि नरक पशु गति न होई।।

अर्थात् जो एक बार सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र की वंदना कर लेता है वह निश्चय ही भव्य है उसे नरक और पशुगति में नहीं जाना पड़ता है। उसकी निश्चित ही मनुष्य एवं देवगति होती है।

6
5
4
3
2
1