।। कुलकर, त्रेसठ शलाका पुरूष तथा अन्य पुण्य पुरूष ।।

प्रश्न 17 - कौन से चक्रवर्ती स्वर्गों में गये है?

उत्तर - मधवा तथा सानत्कुमार चक्रवर्ती कल्पवासी स्वर्गों में गये है।

jain temple180

प्रश्न 18 - कितने चक्रवर्ती मोक्ष गये है?

उत्तर - आठ चक्रवर्ती मोक्ष गये है।

प्रश्न 19 - कौन-कौन से चक्रवर्ती मोक्ष गये हैं?

उत्तर - भरत, सगर, शांतिनाथ, कुंथुनाथ, अरहनाथ, पद्म, हरिषेण व जयसेन ये चक्रवर्ती मोक्ष गये हैं।

प्रश्न 20 - कौन से चक्रवर्ती के आठा हजार पुत्र थे?

उत्तर - सगर चक्रवर्ती के साठ हजार पुत्र थे

प्रश्न 21 - सगर चक्रवर्ती के साथ हजार पुत्र एक साथ क्यों जल गये थे?

उत्तर - मुनि निंदा कर कर्म उदय में आ जाने के कारण से।

प्रश्न 22 - ढाई द्वीपों में होने वाले त्रेसठ शलाका के पुरूषों की संख्या कितनी है?

उत्तर - ढाई द्वीपों में 170 कर्मभूमियों में 63 शलाका के पुरूष होते हैं। अतः उनकी संख्या 63 गुण 170 = 10710 पुरूष।

प्रश्न 23 - चैदह कुलकर ढाई द्वीप में कहां-कहां होते हैं?

उत्तर - पांच भरत, पांच ऐरावत क्षेत्रों में तृतीय काल के अंत में कुलकर होते हैं।

प्रश्न 24 - जम्बूद्वीप, धातकी खंड तथा पुरकरवर द्वीप के हेमवत तथा हैरणयवत क्षेत्रों में तृतीय काल रहता है वहां कुलकर क्यों नहीं होते हैं?

उत्तर - क्योंकि वहां काल परिवर्तन नहीं होते हैं।

प्रश्न 25 - नारायण का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर - नारायण का दूसरे नाम विष्णु है।

प्रश्न 26 - प्रतिनारायण का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर - प्रतिनारायण को प्रतिविष्णु भी कहते है तथा इन्हें त्रिखंडी भी कहते हैं।

प्रश्न 27 - प्रति नारायण कौन होते हैं?

उत्तर - जो कर्मभूमि के विजयार्ध के नीचे के तीन खंडों- 1. आर्यखंड, 2. मलेच्छ खंडों को जीतते हैं वे त्रिखंडी, प्रतिनारायण या प्रतिविष्णु कहलाते हैं।

प्रश्न 28 - नारायण कौन होते हैं?

उत्तर - जो त्रिखंडी प्रतिनारायण को जीतते हैं तथा प्रतिनारायण के चक्र से उनहीं को मार देते हैं वे नारायण या विष्णु कहलाते हैं।

प्रश्न 29 - नारायण व प्रतिनाराण का नियोग बताइये?

उत्तर - पहले, प्रतिनारायण अपने चक्र रत्न से तीनों खंडो को जीतता है। पुनः नारायण से उसका युद्ध होता है, युद्ध में प्रतिनारायण के ऊपर अपना चक्र चलाते हैं, वह चक्र नारायण की परिक्रमा करनके उनके हाथ में आ जाते हैं। उसी चक्ररत्न को नारायण प्रतिनारायण के ऊपर चला देते हैं। जिससे प्रतिनारायण का घात हो जाता है तथा प्रतिनारायण मर कर नरक में चले जाते हैं।

प्रश्न 30 - नारायण मरकर कहां उत्पन्न होते हैं?

उत्तर - नारायण मर कर नरक में उत्पन्न होते हैं।

प्रश्न 31 - श्री मुनिसुव्रत स्वामी के शासन में होने वलो नारायण एवं प्रति नारायण का नाम बताओ?

उत्तर - श्री मुनिसुव्रत भगवान के शासन काल में रावण नाम के प्रतिनारायण एवं लक्ष्मण नाम के नारायण हुए थे।

प्रश्न 32 - रावण का वध किसने किया था?

उत्तर - लक्ष्मण ने।

प्रश्न 33 - श्री नेमिनाथ भगवान के शासन काल में कौन से नारायण तथा कौन से प्रतिनारायण हुए?

उत्तर - श्री नेमिनाथ भगवान के शासन काल में श्री कृष्ण नाम के नारायण, जरासंघ नाम के प्रतिनारायण हुए हैं।

प्रश्न 34 - बलभद्र कौन होते हैं?

उत्तर - नारायण के बड़े भाई बलभद्र होते हैं।

प्रश्न 35 - बलभद्र मरकर कहां उत्पन्न होते हैं?

उत्तर - बलभ्रद मोक्ष और स्वर्ग में जाते हैं।

प्रश्न 36 - नौ बलभद्रों के नाम बताओ?

उत्तर - 1. चितय 2. अचल, 3. धर्म 4. सुप्रभ 5. सुदर्शन 6. नंदी, 7. नदिंमित्र 8. राम और

9. बलभद्र।

प्रश्न 37 - श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान एवं नेमिनाथ तीर्थंकर के शासन काल में कौन से बलभद्र हुए हैं?

उत्तर - राम एवं पद्म।

प्रश्न 38 - रूद्र कितने होते हैं?

उत्तर - रूद्र ग्यारह होते हैं।

3
2
1