।। कुलकर, त्रेसठ शलाका पुरूष तथा अन्य पुण्य पुरूष ।।

प्रश्न 39 - ग्यारह रूद्रों के नाम बताओ?

jain temple180

उत्तर - 1 - भीमावली
2 - जितशत्रु
3 - रूद्र
4 - वैश्रवानर
5 - सुप्रतिष्ठ
6 - अचल
7 - पुंडरीक
8 - अजितधर
9 - अजितनाभि
10 - पीठ
11 - सात्यिक पुत्र

प्रश्न 40 - कौन से रूद्र, कौन से तीर्थंकर के काल में हुए?

उत्तर - इस प्रश्न का उत्तर निम्न हैं-
तीर्थंकर रूद्र
श्री आदिनाथ जी - भीमावली
श्री अजितनाथ जी - जितशत्रु
श्री पुष्पदंत जी - रूद्र
श्री शीतल नाथ जी - वैश्रवानर
श्री श्रेयांसनाथ जी - सुप्रतिष्ठ
श्री वासुपूज्य जी - अचल
श्री विमलानाथ जी - पुंडरीक
श्री अनंतनाथ जी - अजितधर
श्री धर्मनाथ जी - अजितनाभि
श्री शांतिनाथ जी - पीठ
श्री महावीर जी - सात्यिकी पुत्र

प्रश्न 41 - रूद्रों की क्या गति होती हैं?

उत्तर - सब रूद्र दसवें पूर्व का अध्ययन करते समय विषयों के निमित्त से तप से भ्रष्ट होकर मिथयात्व को धारण करते हुए नरकों में चले जाते हैं।

प्रश्न 42 - नारद कितने होते हैं?

उत्तर - नारद नौ होते हैं।

प्रश्न 43 - नौ नारदों के नाम बताओ।

उत्तर - 1. भीम 2. महाभीम 3. रूद्र 4. महारूद्र 5. काल 6. महाकाल 7. दुर्मुख 8. नरमुख 9. अधोमुख

प्रश्न 44 - नारदों की क्या गति होती हैं?

उत्तर - सभी नारद अति रूद्र होते हुए दूसरों को रूलाया करते हैं, वे पाप के निधान कलह प्रिय युद्ध प्रिय होने से नकर जाते हैं।

प्रश्न 45 - कामदेव किन्हें कहते हैं।

उत्तर - उस समय के मुनष्यों में जो सबसे सुन्दर आकृति के धारक होते हैं। वे कामदेव कहलाते हैं।

प्रश्न 46 - कामदेव कितने होते हैं?

उत्तर - कामदेव चैबीस होते हैं?

प्रश्न 47 - कामदेवों के नाम बताओं?

उत्तर - 1. श्री बाहुबली 2. अमित तेज 3. श्री धर 4 यशोभ्रद्र 5. प्रसेनजित 6 चन्द्रवर्ण 7. अग्निमुक्त 8 सनत्कुमार 9 वत्सराज 10 कनकप्रभ 11 सिद्धवर्ण 12 शांतिनाथ 13 कुंथुनाथ 14 अरहनाथ 15 विजयराज 16 श्रीचन्द 17 राजानल 18 हनुमान 19 बलगंज 20 वसुदेव 21 प्रद्युम्न 22 नागकुमार 23 श्रीपाल 24 जम्बूस्वामी।

प्रश्न 48 - महापुरूषों के मोक्ष जाने के विषय में क्या नियम हैं?

उत्तर - तीर्थंकर, उनके माता-पिता, चक्रवर्ती, बलदेव, नारायण, रूद्र, नारद, कामदेव, कुलकर ये सभी भव्य होते हुए नियम से सिद्ध होते है तीर्थंकर तो उसी भव से सिद्ध होते हैं। अन्यों के लिए उसी भव का नियम नहीं हैं।

प्रश्न 49 - उपरोक्त महापुरूष कुल कितने हैं?

उत्तर - इसका उत्तर निम्न हैं-
तीर्थंकर - 24
तीर्थंकर की माता - 24
तीर्थंकर की पिता - 24
चक्रवर्ती - 12
बलदेव - 9
नारायण - 9
प्रतिनारायण - 9
रूद्र - 11
नारद - 9
कामदेव - 24
कुलकर - 24
169 कुल

3
2
1