|| श्री अभिनन्दननाथ भगवान ||

प्रश्न 1 - चौथे तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर- श्री अभिनन्दन नाथ जी।

प्रश्न 2 - श्री संभवनाथ भगवान से कितने समय पश्चात श्री अभिनन्दन नाथ भगवान हुए।

उत्तर-नौ लाख करोड़ सागर पश्चात श्री अभिनन्दन नाथ जी हुए।

प्रश्न 3 - श्री अभिनन्दन नाथ जी के पिता का नाम बताइये।

उत्तर- श्री स्वयंवर राजा।

प्रश्न 4 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान की माता का नाम बताइये।

उत्तर- सिद्धार्था देवी।

प्रश्न 5 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कहां जन्म लिया था?

उत्तर-अयोध्या नगरी में।

प्रश्न 6 - श्री अभिनन्दन नाथ जी के शरीर का वर्ण बताइये।

उत्तर-स्वर्ण वर्ण

प्रश्न 7 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर- तीन सौ पचास धनुष।

प्रश्न 8 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर- पचास लाख वर्ष पूर्व।

प्रश्न 9 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान की पूर्व पयार्य का नाम बताइये।

उत्तर-महावल नाम के राजा।

प्रश्न 10 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान किसी देश के राजा थे?

उत्तर-मंगलावती देश के राजा थे।

प्रश्न 11 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान पूर्व पर्याय में किस नगर के राजा थे?

उत्तर-रत्नसंचयपुर नगर के राजा थे।

प्रश्न 12 - श्री अभिनन्दन भगवान की पूर्व पर्याय के पुत्र का नाम बताइये?

उत्तर- श्री धनपाल जी।

प्रश्न 13 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने पूर्व पर्याय में कौन से गुरू से दीक्षा ली थी?

उत्तर- श्री विमलवाहन नाम के मुनिराज से।

प्रश्न 14 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान कहां से गर्भ में आये?

उत्तर-विजय नाम के अनुत्तम विमान से।

प्रश्न 15 - भगवान श्री अभिनन्दन नाथ किस तिथि में गर्भ में आये?

उत्तर- बैशाख छट को।

प्रश्न 16 - श्री अभिनन्दन नाथ कौन से नक्षत्र में गर्भ में आये?

उत्तर-पुनर्वसु नक्षत्र में।

प्रश्न 17 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कौन सी तिथि में जन्म लिया था?

उत्तर- माघशुक्ला बारस को।

प्रश्न 18 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कौन से नक्षत्र में जन्म लिया था?

उत्तर-पुनर्वसु नक्षत्र में।

प्रश्न 19 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कौन से वंश में जन्म लिया?

उत्तर-इक्ष्वाकुवंश में।

प्रश्न 20 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर-साड़े बारह लाख वर्ष पूर्व का।

प्रश्न 21 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कितने वर्ष तक राज्य किया?

उत्तर-साड़े छत्तीस लाख वर्ष पूर्व तथा 8 पूर्वांग वर्ष तक।

प्रश्न 22 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान की प्रतिमा को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर-बन्दर चिन्ह से।

प्रश्न 23 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान को वैराग्य कैसे हुअ?

उत्तर-गंधर्वनगर के नाश को देखकर।

प्रश्न 24 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कौन-सी तिथि को दीक्षा ली?

उत्तर- माघशुक्ला बासर को।

प्रश्न 25 - श्री अभिनन्दन नाथ भगवान ने कौन से नक्षत्र में दीक्षा ली?

उत्तर-पुवर्वसु नक्षत्र में।

3
2
1