|| श्री श्रेयांस नाथ भगवान ||

प्रश्न 1 - ग्यारहवें तीर्थंकर का नाम बताइये।

उत्तर - श्री श्रेयांस नाथ भगवान जी।

प्रश्न 2 - श्री नीलप्रभ कहां के राजा थे?

उत्तर - क्षेमपुर नगर के।

प्रश्न 3 - श्री नील प्रभु किस देश के राजा थे?

उत्तर - सुकच्छ देश के राजा थे।

प्रश्न 4 - क्षेमपुर नगर कहां है?

उत्तर - पूर्व पुष्करवर द्वीप के विद्रह क्षेत्र में क्षेमपुर नगर है।

प्रश्न 5 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के पिता का नाम क्या था?

उत्तर - श्री विष्णु राज था।

प्रश्न 6 - पूर्व पुष्करवर द्वीप के विद्रह क्षेत्र में क्षेमपुर नगर है।

उत्तर - वेणु देवी (सुनंदा)

प्रश्न 7 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान कहां से गर्भ में आये?

उत्तर - पुष्पोत्तर नाम के विमान से।

प्रश्न 8 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के गर्भ कल्यांणक की कौन सी तिथि थी?

उत्तर - ज्येष्ठ कृष्णा छट।

प्रश्न 9 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान कौन से नक्षत्र में गर्भ में आये?

उत्तर - श्रवणनक्षत्र में।

प्रश्न 10 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान भगवान ने किस स्थान पर जन्म लिया था?

उत्तर - सिंहपुर नगर में।

प्रश्न 11 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का जन्म कल्याणक किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - फाल्गुन कृष्णा ग्यारस को।

प्रश्न 12 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान भगवान ने कौन से नक्षत्र में जन्म लिया?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 13 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने कौन से वंश में जन्म लिया?

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 14 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान की आयु कितनी थी?

उत्तर - चैरासी लाख वर्ष की।

प्रश्न 15 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - इक्कीस लाख वर्ष का।

प्रश्न 16 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - अस्सी धनुष।

प्रश्न 17 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान का वर्ण कैसा था?

उत्तर - स्वर्ण वर्ण।

प्रश्न 18 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - गैंडा चिन्ह से।

प्रश्न 19 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के मोक्ष के कितने समय बाद श्री श्रेयांस नाथ भगवान हुये?

उत्तर - एक सौ एक सागर में छयासठ लाख छब्बीस हजार वर्ष कम, वर्ष बीत जाने पर श्री श्रेयांस नाथ भगवान हुए।

प्रश्न 20 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान के नाम की सार्थकता बताइये।

उत्तर - श्रेयो अर्थात मोक्ष मार्ग को बलताने वाले ऐसे ईश्वर श्रेयांस नाथ हुए।

प्रश्न 21 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने कितने समय तक राज्य किया?

उत्तर - ब्यालिस लाख वर्ष तक।

प्रश्न 22 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान को वैराग्य कैसे हुआ?

उत्तर - बसंत लक्ष्मी का नाश देखकर।

प्रश्न 23 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने दीक्षा कौन सी तिथि को ली?

उत्तर - फाल्गुन कृष्णा ग्यारस को।

प्रश्न 24 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान ने दीक्षा कौन से नक्षत्र में गृहण की?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 25 - श्री श्रेयांस नाथ भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई थी?

उत्तर - मनोहर वन में।

3
2
1