|| श्री शांतिनाथ भगवानजी ||

प्रश्न 1- सोलहवें तीर्थंकर का नाम बताइये?

उत्तर - श्री शांतिनाथ भगवान।

प्रश्न 2- श्री शांतिनाथ भगवान को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उत्तर - हरिण चिन्ह से।

प्रश्न 3- श्री शांतिनाथ भगवान की पूर्व पयार्य का नाम बताइये?

उत्तर - राजा श्री मेघरथ जी।

प्रश्न 4- श्री मेघरथ जी किस देश के राजा थे?

उत्तर - पुष्पकलावती देश के।

प्रश्न 5- मेघरथ किस नगर के राजा थे?

उत्तर - पुंडरीकिणीपुरी नगरी के।

प्रश्न 6- श्री शांतिनाथ भगवान के पिता का क्या नाम था?

उत्तर - राजा श्री विश्वसेन जी।

प्रश्न 7- श्री शांतिनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?

उत्तर - ऐरादेवी।

प्रश्न 8- श्री शांतिनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये थे?

उत्तर - सर्वार्थसिद्धी नाम के विमान से।

प्रश्न 9- श्री शांतिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन सी तिथि को हुआ था?

उत्तर - भादों कृष्णा सप्तमी को।

प्रश्न 10- श्री शांतिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक कौन-से-नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - भरणी नक्षत्र में हुआ था।

प्रश्न 11- श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म किस प्रदेश में हुआ था?

उत्तर - कुरूजांगल प्रदेश में।

प्रश्न 12- श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म किस नगर में हुआ था?

उत्तर - हस्तिनापुर में।

प्रश्न 13- श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक कौन-सी तिथि को हुआ?

उत्तर - ज्येष्ठकृष्णा चतुर्दशी को।

प्रश्न 14- श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - भरणी नक्षत्र में।

प्रश्न 15- श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म किस वंश में हुआ था?

उत्तर - इक्ष्वाकु वंश में।

प्रश्न 16- श्री शांतिनाथ भगवान की आयु कितने वर्ष थी?

उत्तर - एक लाख वर्ष की।

प्रश्न 17- श्री शांतिनाथ भगवान का बचपन कितने वर्ष का था?

उत्तर - पच्चीस हजार वर्ष का।

प्रश्न 18- श्री शांतिनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?

उत्तर - चालिस धनुष।

प्रश्न 19- श्री शांतिनाथ भगवान के शरीर का रंग कैसा था?

उत्तर - सुवर्ण वर्ण (तपाये हुये सोने जैसा)।

प्रश्न 20- श्री शांतिनाथ भगवान ने कितने वर्ष तक राज्य किया?

उत्तर - पचास हजार वर्ष तक।

प्रश्न 21- श्री शांतिनाथ भगवान किस प्रकार के राजा थे?

उत्तर - चक्रवर्ती राजा थे?

प्रश्न 22- श्री शांतिनाथ भगवान कौन से चक्रवर्ती थे?

उत्तर - पांचवे चक्रवर्ती।

प्रश्न 23- श्री शांतिनाथ भगवान कौन से कामदेव थे?

उत्तर - बारहवें कामदेव।

प्रश्न 24- श्री शांतिनाथ भगवान को वैराग्य कैसे हुआ था?

उत्तर - जातिस्मरण से।

प्रश्न 25- श्री शांतिनाथ भगवान के छोटे भाई का क्या नाम था?

उत्तर - चक्रायुध।

4
3
2
1