|| श्री शांतिनाथ भगवानजी ||

प्रश्न 74- श्री शांतिनाथ भगवान का भोग निवृत्ति काल कितना थाा?

उत्तर - एक माह पूर्व।

प्रश्न 75- श्री शांतिनाथ भगवान ने किस कूट से मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - कुंदप्रभ कूट से।

प्रश्न 76- श्री शांतिनाथ भगवान के तीर्थ में चतुर्विध संघ को शिखर जी की यात्रा कराने वाले कौन से राजा थे?

उत्तर - राजा श्री सुदर्शन जी।

प्रश्न 77- श्री शांतिनाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली थे?

उत्तर - अठ्ठाइस अनुबद्ध केवली।

प्रश्न 78- श्री शांतिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने अनुत्तर विमानों को प्राप्त किया?

उत्तर - दश हजार शिष्यों ने।

प्रश्न 79- श्री शांतिनाथ भगवान के कितने शिष्यें ने मोक्ष प्राप्त किया?

उत्तर - अड़तालीस हजार चार सौ मुनियों ने।

प्रश्न 80- श्री शांतिनाथ भगवान के कितने शिष्यों ने पहले स्वर्ग से ग्रैवैयक तक के स्वर्गों में जन्म लिया?

उत्तर - तीन हजार छह सौ शिष्यों ने।

प्रश्न 81- श्री शांतिनाथ भगवान कौन से आसन से मोक्ष गये?

उत्तर - खड़गासन से।

प्रश्न 82- श्री शांतिनाथ भगवान के तीर्थ में कौन से चक्रवर्ती हुए हैं?

उत्तर - स्वयं श्रीशांतिनाथ जी।

प्रश्न 83- श्री शांतिनाथ भगवान के तीर्थ में कौन से कामदेव हुए?

उत्तर - स्वयं श्री शांतिनाथ जी।

प्रश्न 84- श्री शांतिनाथ भगवान के तीर्थ में कौन रूद्र हुए?

उत्तर - श्रीपीठ नाम के रूद्र।

प्रश्न 85- श्री शांतिनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - आधा पल्य तथा एक हजार दो सौ पचास वर्ष।

प्रश्न 86- श्री शांतिनाथ भगवान के तीर्थ में कितने समय तक धर्म तीर्थ का विच्छेद रहा?

उत्तर - श्री शांतिनाथ भगवान के शासन काल में धर्म का विच्छेद नहीं हुआ।

4
3
2
1