।। श्री अरिहंत परमेष्ठी ।।

प्रश्न 23 - प्यास किसे कहते हैं?

उत्तर - पानी पीने की इच्छा को प्यास कहते हैं।

प्रश्न 24 - भूख किसे कहते हैं?

उत्तर - आहार ग्रहण करने की इच्छा को भूख कहते हैं।

प्रश्न 25 - आश्चर्य किसे कहते हैं?

उत्तर - किसी भी नई वस्तु का - जो कौतुक का भाव होता है उसे आश्चर्य कहते हैं।

प्रश्न 26 - अरिहंत भगवान को आश्चर्य क्यों नहीं होता?

उत्तर - अरिहंत भगवान तीनों लोकों के समस्त पदार्थों की त्रैकालवर्ती अनंत पयार्यों को एक ही समय में जान रहते हैं; अतः उनके लिए कुछ भी नया नहीं है। इसीलिए अरिहंत भगवान को आश्चर्य नहीं होता।

प्रश्न 27 - पीड़ा किसे कहते हैं?

उत्तर - शरीर में अनिष्ट पदार्थों का संयोग होने पर वेदना की अनुभूति होना ही पीड़ा है।

प्रश्न 28 - दुःख किसे कहते हैं?

उत्तर - इष्ट वियोग अनिष्ट संयोग होने पर आत्मा में आर्तरूप परिमाण का आना दुःख है।

प्रश्न 29 - रोग किसे कहते हैं?

उत्तर - ठीक प्रकार से शरीर के कार्य करने में बाधा उत्पन्न होना रोग है।

प्रश्न 30 - शोक क्या है?

उत्तर - अपनी इष्ट वस्तु का वियोग हो जाने पर दुःख की अनुभूति होना शोक है।

प्रश्न 31 - गर्व किसे कहते हैं?

उत्तर - अपने को दूसरों से ऊंचा मानना गर्व कहलाता है।

प्रश्न 32 - मोह किसे कहते हैं?

उत्तर - पदार्थों में ममत्व परिणाम ये मेरा है मैं इसके बिना नहीं रह सकता ऐसा भाव मोह है।

प्रश्न 33 - भय किसे कहते हैं?

उत्तर - किसी पदार्थ के द्वारा अपने में अनष्टि की आशंका होने पर उससे बचने का प्रयास रूप जो भाव, तीव्र वेग से उत्पन्न होता है उसे भय या डर कहते हैं।

प्रश्न 34 - किया कितने होते हैं?

उत्तर - भय सात होते हैं।

प्रश्न 35 - सात भयों के नाम बताइये।

jain temple83

उत्तर - 1 - इहलोक भय
2 - परलोक भय
3 - मृत्यु भय
4 - आकस्मिक भय
5 - वेदना भय,
6 - गुप्ति भय,
7 - अनरक्षा भय।

प्रश्न 36 - इहलोक भय किसे कहते हैं?

उत्तर - अभी मैं यदि कर्म करूंगा तो मेरी इस लोक में निन्दा होगी तथा लोग मुझे कष्ट पहुंचायेंगे ऐसा सोचना इहलोक भय है।

प्रश्न 37 - परलोक भय क्या है?

उत्तर - इस लोक में यदि मैं बुरे कर्म करूंगा तो मुझे परलोक में नरक त्रिर्यंच गति में जाकर दुःख उठाने पड़ेगे मेरा परलोक आगे आने वाला भव बिगड़ जायेगा, ये परलोक भय है।

प्रश्न 38 - मृत्यु भय क्या है?

उत्तर - रोग आदि के आने पर शरीर के छुटने का भय मृत्यु भय है।

प्रश्न 39 - आकस्मिक भय क्या है?

उत्तर - जिस भय के आने की सम्भावना नहीं होती, किंतु अचानक प्रकट हो जाता है, वह आकस्मिक भय है।

प्रश्न 40 - वेदना भय क्या है?

उत्तर - शरीर में चोट, पीड़ा आदि का भय होना वेदना भय है।

प्रश्न 41 - गुप्ति भय क्या है?

उत्तर - छिपी हुई, दबी हुई गोपनीय चोरी आदि की बात या तथ्य के प्रकट होने की आशंका गुप्ति भय है।

प्रश्न 42 - अनरक्षा भय क्या है?

उत्तर - कहीं भी किसी प्रकार से असुरक्षा-भावना अनरक्षा भय है।

प्रश्न 43 - निद्रा किसे कहते हैं?

उत्तर - निद्रा कर्म के उदय आने पर, सो जाना निद्रा है।

प्रश्न 44 - चिन्ता किसे कहते हैं?

उत्तर - किसी भी तथ्य या बात को लेकर अधिक सोचना, किसी कार्य को पूर्ण करने का बार-बार भावना आना चिंता है।

प्रश्न 45 - पीसना किसे कहते हैं?

उत्तर - अधिक श्रम या अन्य किसी कारण से शरीर में जो पानी की बूंदे आ जाती हैं वही पसीना कहलात है।

6
5
4
3
2
1