|| श्री अनंतनाथ भगवान ||

प्रश्न 26- श्री अनंतनाथ भगवान की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर - सागर दत्ता एलाकी।

प्रश्न 27- श्री अनंतनाथ भगवान ने कौन से पुत्र को राज्य दिया था?

उत्तर - अनन्द विजय नामक पुत्र को।

प्रश्न 28- श्री अनंतनाथ भगवान का प्रथम आहर किस नगर में हुआ था?

उत्तर - साकेत नगर में।

प्रश्न 29- श्री अनंतनाथ भगवान को प्रथम आहर किसने दिया था?

उत्तर - पुण्यात्मा श्री विशाख ने।

प्रश्न 30- श्री अनंतनाथ भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली थी?

उत्तर - एक हजार राजाओं के साथ।

प्रश्न 31- श्री अनंतनाथ भगवान ने किस वस्तु का आहर लिया था?

उत्तर - खीर का आहर।

प्रश्न 32- श्री अनंतनाथ भगवान ने कतने वर्ष तक तप किया?

उत्तर - दो वर्ष तक।

प्रश्न 33- श्री अनंतनाथ भगवान को केवलज्ञान किस तिथि में हुआ था?

उत्तर - चैत्र कृष्णा अमावश को।

प्रश्न 34- श्री अनंतनाथ भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - रेवती नक्षत्र में।

प्रश्न 35- श्री अनंतनाथ भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 36- श्री अनंतनाथ भगवान को केवलज्ञान किस वन में हुआ था?

उत्तर - सहेतुक वन में।

प्रश्न 37- श्री अनंतनाथ भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - पीपल वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 38- श्री अनंतनाथ भगवान का समोशरण कितना विस्तरित था?

उत्तर - साड़े पांच योजन विस्तरित।

प्रश्न 39- श्री अनंतनाथ भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - दो वर्ष कम साड़े सात लाख वर्ष का।

प्रश्न 40- श्री अनंतनाथ भगवान की शासनदेवी का नाम बताइये।

उत्तर - उनंतमती देवी।

प्रश्न 41- श्री अनंतनाथ भगवान के शासन देव का नाम बताइये?

उत्तर - श्री किन्नर देव।

प्रश्न 42- श्री अनंतनाथ भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये।

उत्तर - 1 श्री स्वभाव नामा
2 श्री परभाव नामा
3 श्री अनुपम्य
4 श्री सहजानंद।

प्रश्न 43- श्री अनंतनाथ भगवान को केवलज्ञान किस नगर में हुआ था?

उत्तर - अयोध्या नगर में।

प्रश्न 44- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?

उत्तर - पचास गणधर।

प्रश्न 45- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख गणधर कौन थे?

उत्तर - जयार्य (अरष्टि)

प्रश्न 46- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने ऋषि थे?

उत्तर - छियासठ हजार ऋषि।

प्रश्न 47- श्री अनंतनाथ भगवान के समोश्रण में कितने पूर्वधर मुनि थे?

उत्तर - एक हजार दिगम्बर मुनि।

प्रश्न 48- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने शिक्षक मुनि थे?

उत्तर - उन्तालिस हजार पांच सौ शिक्षक मुनि।

प्रश्न 49- श्री अनंतनाथ भगवान के समोशरण में कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?

उत्तर - चार हजार तीन सौ अवधि ज्ञानी मुनि।

3
2
1