|| श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान ||

प्रश्न 26- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली थी?

उत्तर - एक हजार राजाओं के साथ।

प्रश्न 27- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने कितने दीक्षा उपवास किये?

उत्तर - तेला (तीन दिन के उपवास किये।)

प्रश्न 28- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने दीक्षा किस समय ली थी?

उत्तर - अपरान्ह काल में।

प्रश्न 29- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान की दीक्षा पालकी का नाम बताइये?

उत्तर - अपराजिता पालकी।

प्रश्न 30- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने किस वृक्ष के नीचे दीक्षा ली थी?

उत्तर - चम्पक वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 31- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया?

उत्तर - ग्यारह महीने तक।

प्रश्न 32- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का प्रथम आहार किस नगर में हुआ था?

उत्तर - राजगृही नगर में।

प्रश्न 33- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का प्रथम आहार किस वस्तु का हुआ था?

उत्तर - खीर का आहार।

प्रश्न 34- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को प्रथम आहार किसने दिया था?

उत्तर - श्री वृषभ सेन ने।

प्रश्न 35- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को केवलज्ञान किस तिथि को हुआ था?

उत्तर - वैशाख कृष्णा नौमी को।

प्रश्न 36- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में हुआ था?

उत्तर - श्रवण नक्षत्र में।

प्रश्न 37- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को केवलज्ञान किस नगर में हुआ था?

उत्तर - राजगृही नगर में।

प्रश्न 38- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को केवलज्ञान किस वन में हुआ था?

उत्तर - नील वन में।

प्रश्न 39- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ था?

उत्तर - पूर्वान्ह काल में।

प्रश्न 40- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

उत्तर - चम्पक वृक्ष के नीचे।

प्रश्न 41- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?

उत्तर - सात हजार चार सौ निन्यानवे वर्ष एक महीने का।

प्रश्न 42- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण का कितना विस्तार था?

उत्तर - ढाई योजन विस्तरित।

प्रश्न 43- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान की शासन देवी का नाम था?

उत्तर - बहुरूपिणी देवी यक्षी।

प्रश्न 44- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के शासन यक्ष का क्या नाम था?

उत्तर - वरूण यक्ष।

प्रश्न 45- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये?

उत्तर - श्री तनदराज, श्री गुणराज, श्री कल्याण राज, श्री भव्यराज।

प्रश्न 46- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?

उत्तर - अठारह गणधर।

प्रश्न 47- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख गणधर कौन थे?

उत्तर - श्री मल्लिनाम के गणधर।

प्रश्न 48- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में ऋषियों की संख्या कितनी थी?

उत्तर - कुल तीस हजार ऋषि।

प्रश्न 49- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में पूर्वधर मुनि कितने थे?

उत्तर - पांच सौ पूर्वधर मुनि।

प्रश्न 50- श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के समोशरण में शिक्षक मुनि कितने थे?

उत्तर - इक्कीस हजार शिक्षक मुनि।

3
2
1