।। उपाध्याय परमेष्ठी ।।

प्रश्न 105 - द्रव्यानुयोग किसे कहते हैं?

उत्तर - जिस अनुयोग में जीव, अजीव, पुण्य, पाप, बंध, मोक्ष आदि का विस्तरित वर्णन रहता है वह द्रव्यानुयोग है।

प्रश्न 106 - आधुनिक परिवेश में चारों अनुयोग क्या हैं?

उत्तर - प्रथमानुयोग बताता है हम क्या थे? करणानुयोग बताता है हम कहां हैं? चरणानुयोग बताता है हम कहां होंगे? एवं द्रव्यानुयोग बताता है हम क्या है?

प्रश्न 107 - चारों अनुयोगों का दूसरा भाव बताइये।

उत्तर - प्रथमानुयोग इतिहास, करणानुयोग भूगोल है, चरणानुयोग आचरण है एवं द्रव्यानुयोग यर्थात् है।

प्रश्न 108 - श्री आदि पुराण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री जिनसेनाचार्य जी।

jain temple127

प्रश्न 109 - श्री उत्तर पुराण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री रविसेनाचार्य जी।

प्रश्न 110 - श्री चैबीसी पुराण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री शुभचन्द्र आचार्य।

प्रश्न 111 - श्री पांडव पुराण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री शुभ चन्द्राचार्य जी।

प्रश्न 112 - श्री श्रेणिक चरित्र के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री शुभ चन्द्राचार्य।

प्रश्न 113 - श्री प्रह्मुनचरित्र के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री आचार्य सकल कीर्ति जी।

प्रश्न 114 - श्री क्षत्रचूड़ामणि के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - आचार्य श्री वादीभसिंह जी।

प्रश्न 115 - श्री गद्यचिंतामणी के लेंखक कौन हैं?

उत्तर - आचार्य श्री वादीभसिंह जी।

प्रश्न 116 - श्री हरिवंश पुराण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - आचार्य श्री जिनसैन जी।

प्रश्न 117 - श्री श्रीपाल चरित्र के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री सकल कीर्ति आचार्य।

प्रश्न 118 - श्री शांतिनाथ पुराण के रचयिता कौन हैं?

उत्तर - श्री महाकवि असग जी।

प्रश्न 119 - श्री महापुराण के रचयिता कौन है?

उत्तर - आचार्य श्री पुष्पदंत जी।

प्रश्न 120 - श्री यशः तिलक चंपू के रचयिता कौन है?

उत्तर - आचार्य श्री सोमदेव जी।

प्रश्न 121 - श्री चंदाप्रभू चरितम् के रचयिता कौन है।

उत्तर - आचार्य श्री वीर नंदी जी।

प्रश्न 122 - श्री धर्मशर्माभ्युदय के रचयिता कौन है?

उत्तर - आचार्य श्री जिनसेन जी।

jain temple128

प्रश्न 123 - तिलोयपण्णत्ति के कत्र्ता का नाम बताइये।

उत्तर - आचार्य श्री यतिवृषभजी।

प्रश्न 124 - जम्बूद्वीपपण्णत्ति के कर्ता का नाम बताइये।

उत्तर - आचार्य श्री यतिवृषभजी।

प्रश्न 125 - त्रिलोक भास्कार के कर्ता का नाम बताइये।

उत्तर - गणिनी आर्यिका प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी।

प्रश्न 126 - जैन ज्योर्तिलोक के कर्ता का नाम बताइये।

उत्तर - गणिनी आर्यिका प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी।

प्रश्न 127 - लब्धिसार के कर्ता का नाम बताइये।

उत्तर - आचार्य श्री नेमचन्द्र जी।

प्रश्न 128 - क्षपणसार के कर्ता का नाम बताइये।

उत्तर - आचार्य श्री नेमचन्द्र जी।

प्रश्न 129 - त्रिलोकसार के कर्ता का नाम बताइये।

उत्तर - श्री नेमचन्द्राचार्य।

7
6
5
4
3
2
1